Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Accident News: अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, ASI सहित चार लोग घायल

    Updated: Mon, 13 May 2024 10:01 PM (IST)

    सोमवार को पुलिस गश्त पर निकली हुई चौथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर के समीप एनएच 107 पर अनियंत्रित हाइवा ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी और इस घटना में एएसआई राम शशि कुमार सहित पुलिस वाहन का चालक सचिन कुमार व दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों हुए सभी लोगों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी लाया गया।

    Hero Image
    अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर (सांकेतिक इमेज)

    संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। चौथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर के समीप एनएच 107 पर अनियंत्रित हाइवा ने सोमवार को पुलिस वाहन में धक्का मार दिया।

    पुलिस गश्त पर निकली हुई थी। इस घटना में एएसआई राम शशि कुमार सहित पुलिस वाहन के चालक सचिन कुमार व दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी लाया गया।

    उपचार के लिए किया गया रेफर

    यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया है। इस घटना में पुलिस वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चौथम पुलिस एनएच 107 पर गश्त कर रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क पर मक्का रखा हुआ था। इस दौरान सोनवर्षा की ओर से करुआमोड़ की ओर जा रहे एक हाइवा ने पुलिस वाहन में धक्का मार दिया। घटना के बाद पुलिस वाहन के सभी गेट बंद हो गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला

    हाइवा चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पुलिस वाहन से बाहर निकाला गया। चौथम सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है।

    घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। चौथम थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। हाइवा का पता लगाया जा रहा है।

    ये भी पढे़ं-

    Ara Road Accident: बालू लदे ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, हाईवे जामकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा, वाहन में लगाई आग

    Ara Road Accident: बालू लदे ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, हाईवे जामकर ग्रामीणों ने काटा हंगामा, वाहन में लगाई आग