विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलाब का फूल भेंटकर वाहन चालकों को परिवहन नियमों से कराया अवगत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 27 Mar 2022 11:36 PM (IST)

केडीएस कालेज गोगरी के एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम पदाधिकारी डा. रवि रौशन व कार्यक्रम सहयोगी बबलू कुमार के ...और पढ़ें

गुलाब का फूल भेंटकर वाहन चालकों को परिवहन नियमों से कराया अवगत
गुलाब का फूल भेंटकर वाहन चालकों को परिवहन नियमों से कराया अवगत

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): केडीएस कालेज गोगरी के एनएसएस इकाई की ओर से कार्यक्रम पदाधिकारी डा. रवि रौशन व कार्यक्रम सहयोगी बबलू कुमार के नेतृत्व में खटहा- नवटोलिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों से अवगत कराया। वाहन चालकों से यात्रा में जल्दबाजी ना करने की अपील की। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों के चालक तथा बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन के चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया। उन्हें गुलाब का फूल देकर सुरक्षित भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने चालकों से कहा कि यात्रा के दौरान जल्दबाजी करने से गंतव्य स्थान पर पहुंचने की बजाय अस्पताल पहुंचने की नौबत आ जाती है। इसलिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना जरूरी है। सड़क सुरक्षा नियम को अपनाकर जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं। सड़क सुरक्षा के नियम को अपनाएं तथा सुरक्षित भविष्य की गारंटी पाएं। इस मौके पर एनएसएस के सुनिधि कुमारी, सुमन कुमारी, सोनी कुमारी, मोना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी, सिमरन कुमारी, प्रियंका कुमारी, अभय, अंकित, नितेश कुमार, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार, राजा कुमार, सुदर्शन कुमार, मंटू कुमार, विक्की कुमार आदि मौजूद थे। ------------ चौकीदारों को दी गई जानकारी

संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया): अलौली थाना में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अलौली के चौकीदारों को बालक पर अत्याचार, बाल विवाह आदि को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन सदस्य राम कुमार द्वारा चौकीदारों को बाल विवाह, बाल श्रम आदि के रोकथाम को लेकर अवगत कराया गया। संबंधित कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। यह जानकारी दी गई कि चाइल्ड लाइन 1098 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है। 0-18 वर्ष उम्र तक का कोई बच्चा किसी मुसीबत में फंसे हो तो ऐसे बच्चों की मदद हेतु बच्चा स्वयं या कोई अन्य व्यक्ति के माध्यम से 1098 पर काल कर मदद मांग सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलौली थाना प्रभारी परेंद्र कुमार कर रहे थे। इस अवसर पर थाना के अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।