विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं को अपने हक को लेकर आगे आना होगा: राजश्री किरण

By JagranEdited By:
Published: Sun, 21 Aug 2022 08:46 PM (GMT+05:30)

बिहार महिला समाज खगड़िया जिला इकाई की बैठक बलुआही स्थिति योगींद्र भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता सकुना देवी ने की।

महिलाओं को अपने हक को लेकर आगे आना होगा: राजश्री किरण
महिलाओं को अपने हक को लेकर आगे आना होगा: राजश्री किरण

जागरण संवाददाता, खगड़िया : बिहार महिला समाज, खगड़िया जिला इकाई की बैठक बलुआही स्थिति योगींद्र भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता सकुना देवी ने की। बैठक में सीपीआइ के वरिष्ठ नेता प्रभा शंकर सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर बिहार महिला समाज का शाखा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। बताया गया कि बिहार महिला समाज का जिला सम्मेलन जल्द होना है। इससे पहले शाखा और अंचल की इकाई गठित करने का निर्णय लिया गया। विभिन्न अंचलों में बैठक की तिथि निर्धारित की गई है। निर्णय लिया गया कि खगड़िया को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर 31 अगस्त को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज की बिहार राज्य महासचिव राजश्री किरण ने कहा कि महिलाओं को अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए आगे आना होगा। दिन प्रतिदिन महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आज अधिकांश महिलाएं घरेलू हिसा के शिकार हैं। कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल वर्षों से लंबित है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज की खगड़िया जिला प्रभारी ललिता कुमारी ने कहा कि आज महंगाई की मार से हर कोई परेशान हैं। इसका सर्वाधिक असर महिलाओं पर पड़ा है। अधिकांश महिलाएं उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलिडर को दोबारा नहीं भरवा पाई है। हाल के दिनों में महंगाई में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआइ के वरिष्ठ नेता प्रभा शंकर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा से महिलाओं के हक की आवाज को बुलंद करती रही है।

बैठक को सीपीआइ के जिलामंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह समेत नीलू कुमारी, निर्मला कुमारी, मंजू देवी, सबीना खातून, चांदनी आर्य, बबिता कुमार, प्रमीला देवी, लख्मी देवी, सोनी कुमारी, उषा देवी आदि ने संबोधित किया।