Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सीपीआई के राज्य सचिव ने लिया बाढ़ पीड़ितों का जायजा

खगड़िया: रविवार को सीपीआई के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं के

By Edited By: Updated: Mon, 29 Aug 2016 11:07 PM (IST)
Hero Image

खगड़िया: रविवार को सीपीआई के राज्य सचिव सह पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आई बाढ़ से हुई क्षति व बाढ़ सहाय शिविरों का जायजा लिया। वहीं बाढ़ से विस्थापित परिवारों से मिल कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।

जानकारी के अनुसार यह सीपीआई की टीम बन्नी पंचायत के चैधा बन्नी हाल्ट, मुशहरी बन्नी, मोहन गढ़ी, धरमपुर बन्नी, इंगलिश बन्नी, भदलय, बौरना, गोगरी नगर पंचायत, मीरगंज, शारदा नगर, जागो नगर, रामपुर आदि का जायजा लिया व सरकार द्वारा संचालित विभिन्न राहत शिविर का निरीक्षण भी किया। राज्य सचिव ने बताया कि राहत शिविर सरकारी मापदंड के अनुरूप नहीं चल रहा है। कहा कि, जीएन तटबंध पर भदलय के विस्थापित अल्पसंख्यक समुदाय को एक चापानल की दरकार है, जो अब तक नहीं दी गई है। वहीं बौरना में विस्थापितों के बीच पॉलिथीन सीट की कमी है। उन्होनें सरकार व जिला प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों के बीच पर्याप्त नाव, पॉलिथीन सीट, चापानल, एवं शौचालय के साथ ही पशुचारे की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उनके साथ जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह, अंचल मंत्री गणेश शर्मा, कार्यकारणी सदस्य विंदेश्वरी साव, विनोद यादव, जिला परिषद सदस्य चमकलाल सिंह, मदन शर्मा, अरूण यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।