Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो मध्य विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालय में किया गया उत्क्रमित

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2020 09:25 PM (IST)

    कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के काठघर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियाठा को राज्य सरकार

    दो मध्य विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालय में किया गया उत्क्रमित

    कटिहार। प्रखंड क्षेत्र के काठघर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियाठा को राज्य सरकार के निर्देश पर उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए उत्क्रमित किया गया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिणत किए जाने पर मुखिया मनोज कुमार साह एवं भूमि दाता लोकनाथ मंडल ने संयुक्त रूप से उत्क्रमित विद्यालय का शुभारंभ किया। वहीं केहुनियाँ पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय केहुनियाँ को भी उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया। पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य शिव देव झा ने पठन पाठन कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत में उच्च विद्यालय बनाने की घोषणा की हैं। सुदूर ग्रामीण इलाके के बच्चे अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सकते है। काठघर पंचायत के मुखिया ने कहा कि अब काठघर पंचायत के छात्र छात्राओं को उच्च विद्यालय की शिक्षा पाने हेतु कही जाने की जरूरत नहीं हैं। गांव के बच्चों को गांव में ही माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा मिलेगी ।मध्य विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिवर्तित होने से पोषक क्षेत्र के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय केहुनियाँ के प्रधानाध्यापक बिजेंद्र मंडल, दिलीप कुमार मंडल, गौतम दास, अंजार आलम, नरेंद्र कुमार निराला, रूमीला खातून, नेहा चौधरी, पिकी प्रिया, पूनम देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें