विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

700 अज्ञात नामों ने उड़ाई नींद, बेगुनाही साबित करने की चिंता में खाली हो रहे कटिहार के गांव

Published: Wed, 08 Apr 2026 02:06 PM (IST)

फलका (कटिहार) में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हुई हिंसा से ग्रामीण दहशत में हैं। 700 अज्ञात लोगों पर दर्ज मामलों के डर से कई युवा गांव छोड़कर दिल्ली-पंजाब पलायन कर गए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की रायफल छीनकर जाते उपद्रवी। फोटो- जागरण

पुलिस की रायफल छीनकर जाते उपद्रवी। फोटो- जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, फलका (कटिहार)। फलका थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा की आग अब कानूनी डर में बदल गई है। तीन पंचायत सोहथा उत्तर, सोहथा दक्षिण और गोविंदपुर के लोग इन दिनों दहशत के साये में जी रहे हैं।

खौफ इतना है कि पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए कई युवा गांव छोड़कर दिल्ली और पंजाब जैसे शहरों की ओर पलायन कर गए हैं।

700 अज्ञात नामों ने उड़ाई नींद:

बीते दिनों हुई हिंसा और सरकारी राइफल छीने जाने की घटना में पुलिस ने तीन अलग-अलग कांड दर्ज किए हैं। इसमें 25 नामजद और करीब 700 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ग्रामीणों को डर है कि कहीं इस अज्ञात की भीड़ में उनका नाम भी न शामिल कर लिया जाए। नाम नहीं छापने के शर्त पर एक बुजुर्गों का कहना है कि ऊपर से दबाव होने पर कभी-कभी निर्दोष भी इस चक्रव्यूह में फंस जाते हैं।

मुख्य आरोपित समेत आठ गिरफ्तार:

एसडीपीओ-टू रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। अब तक पुलिस से बंदूक छीनने के मुख्य आरोपी देवो यादव (निवासी लोहजर) समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस की अपील, अफवाहों पर न दें ध्यान:

एसपी शिखर चौधरी और एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने फलका में कैंप करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ग्रामीण अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- Bihar News: कटिहार उपद्रव मामले में 5 गिरफ्तार, 20 नामजद और 700 अज्ञात पर केस दर्ज 

यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर कटिहार में बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; छीनी राइफल

यह भी पढ़ें- कटिहार पुलिस कस्टडी मौत मामला: चादर फाड़कर बनाया फंदा और रोशनदान के सहारे झूल गया राकेश, CCTV में कैद हुई घटना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।