विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News: कटिहार उपद्रव मामले में 5 गिरफ्तार, 20 नामजद और 700 अज्ञात पर केस दर्ज 

Published: Mon, 06 Apr 2026 12:41 PM (IST)

कटिहार के फलका में हाजत में संदिग्ध मौत के बाद हुई हिंसा पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिसमें 20 नामजद और लगभग 700 अज्ञात लोग आरोपी हैं। 

पुलिस की रायफल छीनकर जाते उपद्रवी। फोटो जागरण

पुलिस की रायफल छीनकर जाते उपद्रवी। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, फलका (कटिहार)। कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में हाजत में हुई संदिग्ध मौत के बाद भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें 20 नामजद और करीब 700 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

सड़क जाम, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले की घटनाओं को आधार बनाकर पुलिस साक्ष्यों के जरिए आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही घटना में दिवाकर कुमार यादव उर्फ दिवो यादव को मुख्य आरोपित करार देते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार होने वालों में चार पूर्णिया जिला के निवासी शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपित के रूप में फलका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लोहजर निवासी दिवाकर कुमार यादव, पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना अंतर्गत बजराहा निवासी मोनू यादव, मरंगा थाना के हरदा निवासी प्रभात कुमार, भवानी थाना के लीला निवासी रौशन कुमार व अभिमन्यु कुमार शामिल हैं।

विदित हो कि बीते शनिवार को फलका थाना के हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या के प्रयास और इलाज में जाने के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई थी।

जिसको लेकर थाना क्षेत्र में कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। स्थिति बिगड़ते देख जब पुलिस बल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

सीसीटीवी के माध्यम से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही इंटरनेट मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -रंजन कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2

पुलिस हमला मामले में 3 अलग-अलग केस दर्ज

फलका चौक पर बवाल: पहली प्राथमिकी फलका मुख्य चौक पर सड़क जाम और उपद्रव करने के आरोप में दर्ज की गई है। जिसमें 14 नामजद और लगभग 300 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है।

थाना परिसर में तोड़फोड़: दूसरी प्राथमिकी थाना परिसर में घुसकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दर्ज की गई है। इसमें 6 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस पर हमला व राइफल छीनने का प्रयास: तीसरी प्राथमिकी ड्यूटी के दौरान घायल हुए सिपाही संजीव रंजन के आवेदन पर दर्ज की गई है। इसमें विधि व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में 5 नामजद और 250 से 300 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर कटिहार में बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; छीनी राइफल

यह भी पढ़ें- कटिहार नगर निगम का 314 करोड़ का बजट पास, शहर के विकास को मिलेगी नई गति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।