विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार नगर निगम का 314 करोड़ का बजट पास, शहर के विकास को मिलेगी नई गति

Published: Mon, 30 Mar 2026 08:53 PM (IST)

कटिहार नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 314 करोड़ रुपये से अधिक का बजट सर्वसम्मति से पारित किया। महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में पारित इस बजट में शहर के समग्र विकास पर जोर दिया गया है।

कटिहार नगर निगम का 314 करोड़ का बजट पास, शहर के विकास को मिलेगी नई गति

कटिहार नगर निगम का 314 करोड़ का बजट पास, शहर के विकास को मिलेगी नई गति

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कटिहार। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए कटिहार नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3 अरब,14 करोड़ 19 लाख 36 हजार 189 रूपये का भव्य बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया। नगर निगम प्रशाल भवन में आयोजित विशेष बजट सत्र की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता महापौर उषा देवी अग्रवाल ने की।

इस बजट को केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि शहर के भविष्य का विजन डाक्यूमेंट बताया गया। नगर निगम के सभी 45 वार्डों के संतुलित और समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।

बजट में पक्की सड़कों और नालों का निर्माण, शहर का सौंदर्यीकरण, नए पार्कों का विकास, अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था के साथ-साथ पूरे शहर में सीसीटीवी आधारित सुरक्षा प्रणाली को प्रमुखता दी गई है। वहीं, जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत हर घर नल का जल, शहरी पेयजल योजना, स्टार्म वाटर ड्रेनेज और गली-नाली पक्कीकरण जैसी योजनाएं भी शामिल हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र शहरी विकास कार्यक्रम और मोक्ष धाम निर्माण को भी बजट में विशेष स्थान दिया गया है। जिससे शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और जीवन स्तर में व्यापक सुधार की उम्मीद जतायी गयी है।

बैठक के समापन पर महापौर ने कहा कि सामूहिक सहमति से पारित यह बजट कटिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे इस विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं और कटिहार को एक आदर्श नगर निगम बनाने में सहयोग।

इस मौके पर पुर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, स्थायी समिति के सदस्य एवं वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

आधारभूत संरचना को लेकर बजट में प्रावधान:

नगर निगम प्रशासन अगले वित्तीय बर्ष के बजट को लेकर 3 अरब,14 करोड़ 19 लाख 36 हजार 189 रुपये का बजट तैयार किया गया है। जिसमें स्थापना एवं अन्य राजस्व कार्य में लगभग 1 अरब,19 करोड़ 10 लाख 78 हजार 119 रुपये तथा आधारभूत संरचना एवं अन्य विकासत्मक कार्यो के लिये 1 अरब 88 करोड़ 25 लाख 8 हजार 706 रुपये का बजट में उपवंध किया गया है।

नागरिक सुविधा मद अन्तर्गत नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्य कराने को लेकर लिया निर्णय:

क्रम संख्या योजना का नाम राशि का प्रावधान
1 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठान 3 करोड़, 65 लाख, 75 हजार
2 बस स्टैण्ड का रखरखाव एवं अम्बेदकर कालोनी का जीणोंद्वार 20 लाख
3 सीसीटीबी परियोजना एवं ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली 12 करोड़ 25 लाख
4 जल जीवन हरियाली अभियान 4 करोड़, 4 लाख, 25 हजार
5 मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना 8 करोड़ 58 लाख 37 हजार 500
6 सम्राट अशोक भवन 1 करोड़ 57 लाख
7 मुख्यमंत्री शहरी नाली गली पक्कीकरण निश्चय योजना 26 करोड़
8 मोक्षधाम का निर्माण योजना 46 करोड़, 41 लाख 13 हजार 700
9 स्ट्राम वाटर ड्रेनेज योजना 25 करोड़
10 प्रधानमंत्री आवास योजना 16 करोड़
क्र.सं. आय का विवरण अनुमानित राशि (रुपये में)
1 संपत्ति कर से वसूली 20,62,27,825
2 स्टाम्प एवं मुद्रांक शुल्क 28,07,58,500
3 प्रोफेशनल टैक्स 4,34,77,500
4 नगर निगम संपत्तियों से प्राप्त किराया 5,78,43,957
5 फी एवं यूजर चार्ज 5,37,55,140
6 फार्म, प्रकाशन की बिक्री एवं उपकरण भाड़ा मद 56,92,651
7 पूंजीगत एवं राजस्व अनुदान 2,50,14,85,098
8 मोबाइल टावर टैक्स 3,80,52,708

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।