पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर कटिहार में बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; छीनी राइफल
कटिहार के फलका में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ...और पढ़ें
HighLights
पुलिस हिरासत में युवक की मौत से कटिहार में बवाल।
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला कर राइफल छीनी।
थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित।
संवाद सूत्र,फलका (कटिहार)। बिहार में कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद शनिवार को भारी बवाल मचा। आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के स्वजनों ने फलका मुख्य चौक (एसएच-77) को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान स्थिति इतनी उग्र हो गई कि भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की रायफल भी छीन ली।
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान गोपालपट्टी गांव निवासी फालो यादव के पुत्र राकेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पुलिस ने राकेश को छिनतई (लूट) के एक मामले में संदिग्ध मानकर गिरफ्तार किया था और उसे फलका थाने में रखा गया था।

शनिवार की सुबह अचानक राकेश की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे आनन-फानन में फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में राकेश ने दम तोड़ दिया।
स्वजनों ने लगाए ने गंभीर आरोप
राकेश की मौत की खबर मिलते ही उसके स्वजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्वजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस ने हिरासत के दौरान राकेश की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिसिया बर्बरता का मामला है और वे दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
रणक्षेत्र बना फलका चौक
युवक कीमौत की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण फलका मुख्य चौक पर जमा हो गए और स्टेट हाईवे-77 को जाम कर दिया। जब पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।
पुलिसकर्मी हुए घायल
भीड़ के हमले में पोठिया ओपी अध्यक्ष नवीन कुमार और सिपाही संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। संजीव कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है।
ग्रामीण ने छीना राइफल, थाने में की तोड़-फोड़
हंगामे के दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवाओं ने एक पुलिसकर्मी की रायफल छीन ली और उसे लेकर फरार हो गए, जिसका वीडियो और फोटो भी सामने आया है।
इलाके में तनाव को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराने और जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। स्वजनों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
मौत के बात भीड़ इतना उग्र हो गया कि फलका बाजार से पुलिस बल के टीम को खदेड़ते खदेड़ते थाना पहुंचा दिया। यहां भी उग्र भीड़ ने थाना में काफी तोड़-फोड़ की है।
यह भी पढ़ें- क्या नीतीश के राज्यसभा जाते ही खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री का बड़ा जवाब; बोले- तब तेजस्वी का नाम होगा
पुलिस ने दी सफाई
मामले में कटिहार एसपी ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना को हाजत में युवक एक प्राथमिकी अभियुक्त था जिसने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। -थानाध्यक्ष और अनुसंधान कर्ता निलंबित
बता दें कि इस मामले एसपी ने थानाध्यक्ष रवि कुमार राय और कांड के अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार पटेल को तत्काल निलंबित कर दिया है।
