विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार पुलिस कस्टडी मौत मामला: चादर फाड़कर बनाया फंदा और रोशनदान के सहारे झूल गया राकेश, CCTV में कैद हुई घटना

Published: Mon, 06 Apr 2026 12:58 PM (IST)

कटिहार के फलका थाना हाजत में बंदी राकेश कुमार यादव ने रोशनदान के लोहे से चादर की रस्सी बनाकर फांसी लगा ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। राकेश स्मैक तस्करी से जुड़ा था और पहले भी गिरफ्तार हो चुका था। 

हाजत और राकेश यादव। फाइल फोटो

हाजत और राकेश यादव। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कटिहार। फलका थाना के हाजत में हवा और रोशनी के लिए बने रोशनदार का लोहे का ढांचा ही बंदी राकेश कुमार यादव के लिए जानलेवा साबित हुआ।

उसने चादर फाड़कर कपड़े की रस्सी बनाई और उसी के सहारे रोशनदान के लोहे में फंदा लगाकर झूल गया। पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हाजत में सुरक्षा के ऐसे इंतजाम क्यों नहीं थे कि कोई बंदी इस तरह का कदम उठा ना सके? रोशनदार में लगे लोहे के राड और बंदियों को दी जाने वाली चादर जैसे सामान की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

CCTV में कैद है पूरी वारदात

बहरहाल, फुटेज के अनुसार, राकेश पहले सोकर उठता है और कुछ देर तक बाहर की ओर देखता रहता है। इसके बाद वह चादर को फाड़ता नजर आता है। इस दौरान वह बार-बार इधर-उधर नजर भी डालता है। फिर हाजत के स्लैब पर चढ़कर रोशनदार के लोहे में कपड़ा बांधता है और फंदा बनाकर झूल जाता है।

कुछ देर तक उसकी छटपटाहट भी कैमरे में दिखती है। घटना के बाद पुलिस उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका ले गई। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, गोपालपट्टी राकेश की मौत की खबर फैलते ही फलका बाजार में आक्रोश भड़क उठा।

स्वजन और ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई और पुलिस व ग्रामीण आमने-सामने आ गए।

स्मैक की लत और तस्करी से जुड़े थे तार

स्मैक की लत और तस्करी से जुड़े थे तार बताया जाता है कि गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव स्मैक नशे का आदी था और क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी से भी जुड़ा हुआ था। वह पहले भी पुलिस के रडार पर रह चुका था।

9 सितंबर 2024 को तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल के नेतृत्व में मोरसंडा गांव स्थित काली मंदिर के समीप छापेमारी में 61.39 ग्राम स्मैक और 9,740 रुपये नकद के साथ राकेश सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- Bihar News: कटिहार उपद्रव मामले में 5 गिरफ्तार, 20 नामजद और 700 अज्ञात पर केस दर्ज 

यह भी पढ़ें- अररिया रेड लाइट एरिया में 6 साल में बार पड़ा छापा, 33 महिला गिरफ्तार; 10 नाबालिग हुई मुक्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।