कटिहार में आंधी ने मचाई तबाही, चपेट में आने से 8 घर हुए क्षतिग्रस्त; तेज हवा उड़ा ले गई टीन शेड
कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल पंचायत में आंधी से आठ महादलित परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घरों की छतें टूट गईं और टीन की चादरें दूर खेतों में जा गिरीं। वार्ड सदस्य ने मुखिया को सूचित किया और अंचलाधिकारी को भी जानकारी दी जिन्होंने राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजने की बात कही। बवंडर से किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।

संवाद सूत्र, कोढा (कटिहार)। बीती रात कोढा प्रखण्ड के बहरखाल पंचायत वार्ड संख्या एक में तेजी हवा चली, जो कुछ देर में बवंडर का रूप ले ली। इसकी चपेट में आने से आठ महादलित परिवार का आठ घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छत के ऊपर पर लगे एस्बेस्टस जहां चूर हो गया वहीं, टीन भी एक किलोमीटर दूर खेत में गिर कर बर्बाद हो गया।
यही नहीं एक ईंट की दीवार भी ढह गया। पीड़ित परिवार में भय का माहौल था और पूरी रात वर्षा में भीग कर काटा। आज सुबह वार्ड सदस्य रोहित कुमार ऋषि गांव के अन्य लोगों के साथ छत का टीन ढूंढने का प्रयास किया तो एक किलोमीटर दूर खेत में नाकाम स्थिति में मिला।
वार्ड सदस्य द्वारा घटना की सूचना सर्वप्रथम मुखिया मुनिता देवी को देकर अंचलाधिकारी कोढा को दूरभाष पर दिया। अंचलाधिकारी कोढा ने जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजने की बात कही। समाचार प्रेषण तक कोई अंचल कर्मी जांच हेतु घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था।
हालांकि, बवंडरनुमा आंधी में किसी जान माल की क्षति नहीं पहुंची थी। लेकिन गरीब महादलित का आशियाना छिन जाने से उनके सामने दुख का पहाड़ टूट गया है। बवंडर से पीड़ित परिवार में मो. उजला देवी, सेबरी देवी, अवधेश ऋषि, छेदी मंडल, छविलाल ऋषि, धर्मेंद्र ऋषि, भवेश ऋषि, कुंदन ऋषि बताया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।