Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत देश का नागरिक होने का गर्व की बात

    By Edited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2016 06:28 PM (IST)

    हमें अपने देश के नागरिक होने का गर्व है। हम जिस देश की धरती पर जन्म लेते हैं, अन्न-जल ग्रहण कर बलशाली बनते हैं, जहां के स्वच्छ वातावरण में सास लेते हैं उस देश का नागरिक होना बड़े गर्व की बात है।

    कैमूर। हमें अपने देश के नागरिक होने का गर्व है। हम जिस देश की धरती पर जन्म लेते हैं, अन्न-जल ग्रहण कर बलशाली बनते हैं, जहां के स्वच्छ वातावरण में सास लेते हैं उस देश का नागरिक होना बड़े गर्व की बात है। मानव सभ्यता के आरम्भ से वजूद में रहा भारतवर्ष का मैं नागरिक हूं। इस देश का नागरिक होना बड़े गर्व की बात है। भारत वर्ष को सोने की चिड़ियां कहा जाता था। जिससे स्पष्ट हो जाता है कि इस देश की सबसे बड़ी विशेषता अनेकता में एकता है। इस देश की नागरिकता भी एक है। भारतीय संविधान अपने देश के निवासियों को नागरिकता प्रदान करता है। जिसके द्वारा सबको समान अधिकार प्रदान किया गया है। देश के व्यस्क नागरिकों को मत देने का अधिकार है जिसके चलते चुन कर अपना मत देकर अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हैं जो उनके अधिकारों की रक्षा करता है। देश का सच्चा नागरिक अपने देश के प्रति पूर्णत: समर्पित रहता है। वह अपने देश की सेवा करने में सदैव तत्पर रहता है। उसके अनमोल जीवन का प्रत्येक क्षण अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने के लिए ललायित रहता है। हमें उसे देश का नागरिक होने का गर्व इस बात से भी है कि हमारे देश के नागरिक देश की सभ्यता के आरम्भ से ही देश पर किसी प्रकार का आंच आने नहीं दी है। राजा हरिशचंद्र, दशरथ, श्री राम चंद्र, श्री कृष्ण, राजा संगा, महाराणा प्रताप, दधीची, गौतम आदि। इन्होंने अपनी सत्य निष्ठा अपने देश भारतवर्ष का मान सम्मान बढ़ाया। विश्व में यश, गौरव तथा जगदगुरु की उपाधि से विभूषित होने में अपना अहम योगदान दिये। इस प्रकार अपने देश के प्रति गौरवान्वित होना हमें विरासत में मिला है। आज देश के कुछ युवा वर्ग गैर लोगों के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य एवं कर्तव्य से भटक गए हैं। जिससे वे देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े गए हैं। यह हमारे देश के लिए अच्छा नहीं है। कम से कम हमें तो समझ जाना चाहिए कि किसी के बहकावे व प्रलोभन में न पड़ कर अपने देश के लिए मर मिटे। हम कह सकते हैं कि देश का सच्चा नागरिक वहीं है जो अपने देश के लिए पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठता के साथ पूर्णत: समर्पित हो और देश की आन-बान-शान पर किसी भी प्रकार की आंच न आने दें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें