Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहनियां में सम्राट अशोक की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन, इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

    Updated: Mon, 07 Apr 2025 02:05 PM (IST)

    सम्राट अशोक की जयंती पर अशोक चेतना मंच के तत्वावधान में अमेठ गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इतिहास में उनके योगदान पर चर्चा की गई साथ ही ...और पढ़ें

    Hero Image
    मोहनियां में मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती

    संवाद सहयोगी, मोहनियां। स्थानीय प्रखंड के अमेठ गांव में सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। सम्राट अशोक चेतना मंच के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय सिंह मौर्य व संचालन महेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। जयंती कार्यक्रम सह सेमिनार को संबोधित करते हुए चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लेखन कला सम्राट अशोक ने दिया, जिसका इतिहास में जिक्र नहीं किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट अशोक की अनदेखी का आरोप

    यूजीसी पाठ्यक्रम में भी सम्राट अशोक की अनदेखी की गई है। सम्राट अशोक के साथ इतिहास लेखन में भी सौतेला व्यवहार किया है, उचित सम्मान नहीं दिया। भारत सरकार से सम्राट अशोक की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे। सरकारी स्तर पर जयंती समारोह मनाया जाए।

    सीएम नीतीश को सराहा

    बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश घोषित कर सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। सम्राट अशोक महान योद्धा,अद्वितीय सम्राट,राष्ट्र निर्माता, वसुधैव कुटुम्बकम के पोषक,लोककल्याण कारी,मानववादी शासक थे।

    सम्राट अशोक की गणना विश्व के महान सम्राटों में की जाती है। उनका अलौकिक व्यक्तित्व, अगाध धर्मपरायणता, धार्मिक विचारों की उदारता, सिद्धांत तथा आदर्शों की उच्चता, राष्ट्र निर्माण की योजनाओं, साहित्य तथा कला की अपूर्व सेवाओं की झलक धम्म विजय में पाई जाती है।

    अशोक के जीवन का लक्ष्य लोक कल्याण ,भौतिक ,नैतिक तथा आध्यात्मिक उन्नति था। उन्होंने इस लक्ष्य की प्राप्ति तथा उसकी पूर्ति के लिए आजीवन प्रयास किया।

    इस अवसर पर डा. चित्रलेखा कुशवाहा, डा. मनोरमा कुशवाहा, महेंद्र सिंह कुशवाहा, राम नगीना सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, डा. राम एकबाल सिंह, हनुमान सिंह, संदीप सिंह, सुभाष सिंह कुशवाहा, अयोध्या सिंह कुशवाहा इत्यादि मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें

    Waqf Bill: विहिप के महामंत्री बिहार के गवर्नर से मिले, परांडे बोले- मंदिरों को सरकार नियंत्रण से मुक्त करे