Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: जदयू के कद्दावर नेता का निधन, इस सीट से 3 बार MLA बने; CM नीतीश ने जताया शोक

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 05:24 PM (IST)

    भभुआ विधानसभा क्षेत्र के तीन बार विधायक रहे डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वह 2000 2005 और 2010 में विधायक रहे और वर्तमान मे ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और दिवंगत प्रमोद कुमार सिंह। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, भभुआ। भभुआ विधानसभा क्षेत्र के तीन बार विधायक रहे सदर प्रखंड के अखलासपुर गांव निवासी स्व. शिवप्रसाद सिंह के पुत्र डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। बताया गया कि मंगलवार की शाम में वो अपने गांव में आवास पर ही थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। स्वजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर कर दिया। वाराणसी जाने के दौरान ही बीच रास्ते में उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके शव को लेकर स्वजन भभुआ आए और फिर रात में ही गांव लेकर चले गए। उनके निधन की खबर मिलते ही मंगलवार की रात में ही प्रखंड सहित जिले के कई गांवों से लोग उनके दरवाजे पर पहुंचने लगे।

    11.30 बजे निकाली गई शव यात्रा

    इसके बाद बुधवार की सुबह लगभग 11:30 बजे उनकी शव यात्रा निकाली गई। जिसमें सांसद, मंत्री, विधायक, मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों के अलावा भभुआ नगर के कई लोग शामिल हुए। डा. प्रमोद सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

    जदयू के कद्दावर नेता रहे प्रमोद सिंह

    • डॉ. प्रमोद सिंह की छवि एक ईमानदार व शांत स्वभाव के जनप्रतिनिधि के रूप में थी।
    • प्रमोद सिंह समाज के सभी वर्ग के लोगों के करीब थे।
    • वह भभुआ विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2000, 2005 व 2010 में विधायक बने थे।
    • इसके बाद वे दो बार जदयू के कैमूर के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं।
    • वर्तमान में वे जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

    शव यात्रा में मौजूद रहे दिग्गज नेता

    उनके निधन पर अखलासपुर गांव पहुंचे बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, विधायक अशोक सिंह, डॉ. पुनीत कुमार, राजद महासचिव बिरजू सिंह पटेल, भोला नाथ यादव, जदयू के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, नप चेयरमैन बबलू तिवारी, जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, लोजपा रा के गजेंद्र गुप्ता, पूर्व सभापति जैनेंद्र आर्य आदि ने पहुंच कर श्रद्धाजंलि अर्पित की और शव यात्रा में शामिल होकर शव को कंधा भी दिया।

    CM ने पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भभूआ के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रमोद कुमार सिंह राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

    मुख्यमंत्री ने प्रमोद कुमार सिंह के परिजनों से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

    ये भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: क्या मोदी कैबिनेट से गिरेगा एक विकेट? 24 घंटे के अंदर मांझी ने सबकुछ साफ किया

    ये भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे मांझी? सियासी अटकलें तेज; पार्टी के नेता ने सब बताया