Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में टेंशन? कांग्रेस के कद्दावर नेता ने सब साफ कर दिया

    By dheeraj kumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 27 Jun 2025 06:16 PM (IST)

    कांग्रेस सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने जहानाबाद का दौरा किया, जहां उन्होंने बीमार पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा से मुल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह शुक्रवार को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के बीमार होने की सूचना पर जहानाबाद उनके आवास पहुंच हालचाल जाना। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना किया।

    परिसदन में राज्यसभा सांसद ने संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन में सब ठीक-ठाक है। सीटों पर जल्द फैसला हो जाएगा।

    उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मानसिक रूप से बीमार हैं, उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। राजद नेता तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ेगी। उन्होंने राहुल गांधी को सबसे लोकप्रिय नेता बताया। कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने जहानाबाद में भी एक सीट पर कांग्रेस की दावेदारी जताई तथा पार्टी को मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। एनडीए में चिराग पासवान 243 सीट पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं जो एनडीए में तकरार का द्योतक है।

    इसके पूर्व राज्य सभा सांसद का जहानाबाद पहुंचने पर अरवल मोड पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा फुल माला से जोरदार स्वागत किया गया।

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज कुमार शाल एवं पुष्प गुछ देकर स्वागत किया। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि भूषण पांडे, जिला अध्यक्ष इश्तियाक आजम, पार्टी नेता कन्हाई शर्मा,विरेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा राधेश्याम शर्मा, जयशंकर कुमार, रूद्रेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे ।