Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लालू परिवार, रेलवे भर्ती घोटाला से लेकर भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का वार...', पढ़ें संबोधन की प्रमुख बातें

    PM Modi in Jamui प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन और लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि 2024 का चुनाव बिहार और देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का वाला है। उन्‍होंने कहा कि यह चुनावी सभा विजय सभा है।

    By Ashish Kumar Singh Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 04 Apr 2024 02:26 PM (IST)
    Hero Image
    बिहार के जमुई में चुनावी सभा को संबंधित करते पीएम मोदी।

    जागरण संवाददाता, जमुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जमुई के खैरा में एक जनसभा को संबोधित किया।पीएम मोदी ने सबसे पहले गिद्धौर दुर्गा माई, बाबा धनेश्वरना, भगवान महावीर को नमन करते हुए स्थानीय भाषा में संबोधन की शुरुआत की और कहा कि यह चुनावी सभा विजय सभा है। आज जमुई की खूबसूरत धरती पर जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'एनडीए के खाते में बिहार की 40 सीटें'

    जमुई, नवादा, मुंगेर बांका के साथ बिहार की चालीस सीटें एनडीए के खाते में आपका देने का निर्णय, मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं। पूरा बिहार कह रहा कि फिर एक बार- लोगों ने आवाज लगाई मोदी सरकार।

    मंच से रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा उन्हें संतोष है कि रामविलास के विचार को मेरा छोटा भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से बढ़ा रहे हैं। आपका एक-एक वोट रामविलास जी के संकल्प मजबूती देगी। बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है।

    बिहार के सपने को पूरा करने वाला यह चुनाव: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा, बिहार की धरती स्वतंत्रता की लड़ाई में, आजादी के बाद निर्माण में अहम भूमिका निभाई है, पर अफसोस बिहार को पूर्व की सरकारों ने दलदल में धकेल दिया। एनडीए सरकार ने बिहार को दलदल से निकालने का काम किया है।

    नीतीश बाबू के राज्य में बिहार तेजी से विकसित हुआ है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपनों का चुनाव है इसलिए 2024 का चुनाव बिहार और देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह चुनाव विकसित बिहार के सपने को पूरा करने का वाला है। यह चुनाव देश को विकसित बनाने का है।

    बीजेपी और एनडीए का एक ही लक्ष्‍य

    उन्‍होंने कहा, बीजेपी और एनडीए का एक ही लक्ष्य है विकसित भारत का निर्माण, खुशहाल बिहार का निर्माण। कांग्रेस के जमाने में देश को कमजोर माना जाता था। जो आटा के लिए तरस रहे थे उन पर आतंकी हमला कर चले जाते थे और ये लोग दूसरे देश के पास शिकायत लेकर जाते थे।

    मोदी ने कहा कि ये नहीं चलेगा। आज का भारत महान पाटलिपुत्र और मगध वाला भारत है और चंद्रगुप्त मौर्य वाला भारत है। आज का भारत घर में घुसकर मारता है। केवल दस वर्षों में ही भारत की साख व हैसियत बढ़ी है जिसका परिणाम आज भारत अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर काबिज है। जहां दुनिया भर के देश चंद्रमा पर जाने की सोच रहे थे वहां हमार चंद्रयान चंद्रमा के उस हिस्से में उतरा जहां कोई नहीं जा सका है।

    भारत के साथ-साथ बदल रहा बिहार

    पीएम मोदी कहते हैं, अब जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की चर्चा होती है। इसके बाद पीएम ने जनता से पूछा कि ऐसा कौन किया है? लोगों ने मोदी-मोदी कहा। पीएम ने कहा कि आपका जवाब गलत है। कहा कि इस सफलता का हकदार आप हैं, सारे देश वासी है। आपके एक वोट की ताकत की बदौलत यह सब संभव हुआ है। भारत के साथ-साथ बिहार कैसे बदल रहा है वो जमुई में भी देखकर समझ सकते हैं।

    जमुई आज पकड़ रहा विकास की रफ्तार

    पीएमन ने विपक्ष गठबंधन को तंज कसते हुए कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के राज में जंगलराज था। सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पाती थी। पहले जमुई नक्सलियों की गिरफ्त में था। आज जमुई विकास की रफ्तार पकड़ रहा है। जमुई में मेडिकल काॅलेज खुल रहा है, तो एक्सप्रेस वे भी गुजरेगी।

    पूरे बिहार में एक्सप्रेस वे पर एक लाख करोड़ खर्च किया जा रहा है। राजद पर हमला करते हुए उन्‍होंने कहा कि पूर्व की सरकार में जो लोग रेलवे में भर्ती के लिए गरीबों की जमीन लिखवा ली वो गरीबों का कितना ख्याल रखेंगे। नीतीश बाबू भी रेल मंत्री थे लेकिन इनके उन पर एक भी शिकायत का धाग नहीं लगा है।

    घमंडिया गठबंधन के समय ट्रेनों की थी बुरी हालत

    पीएम ने कहा, घमंडिया गठबंधन के समय खास्ता हाल ट्रेनें थीं अब पूरे भारत के साथ बिहार में भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। जमुई स्टेशन का कितना जर्जर हाल था आप जानते हैं। अब जमुई स्टेशन आधुनिक बन रहा है।

    बिहार के बड़े स्टेशनों पर एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। ये मोदी है। माेदी की सोच ही अलग है। दस साल में जाे हुआ वह ट्रेलर है अभी बहुत कुछ करना है। देश के साथ बिहार को आगे ले जाना है। ये मोदी की गारंटी है आपका सपना ही मेरा संकल्प है।

    गरीबों को कल्‍याण को समझा सर्वोपरि

    केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को लेकर सर्वोच्च स्थान दिया। बिहार में 37 लाख पक्के घर मिले हैं। नौ करोड़ को मुफ्त राशन मिल रहा है। 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बना है। जब नियत सही तो नतीजे भी सही। केंद्र सरकार ने बिहार में 2 करोड़ पशु को टीका दिया है।

    पहले गरीबों का हक लूट लिया जाता था। अब सीधे खाते लाभ पहुंचती है। उन्होंने जनता से सवाल पूछते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन वाले ऐसा करने देते क्या। सब लूट लेते और आपसे जबरदस्ती साइन भी करा लेते। एक-दूसरे की शिकायत कर जेल भेजने वाले अब सब मिलकर करते हैं कि मोदी आया है। भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें यह मोदी नहीं आया, 140 लोगों को गुस्सा निकल कर आया।

    लूटने वाले को लौटाना पड़ेगा: मोदी

    मोदी कहता भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। पता नहीं मेरे बारे में क्या-क्या बोलते हैंं, लेकिन जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना पड़ेगा। ये कौन लोग हैंं, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का विरोध करते हैं।

    एक तरफ एनडीए है जो उद्योग-धंधा लगाने की बात करती है दूसरी तरफ के लोग अपहरण और लूट की बात करते हैं। पहले के लालटेन युग में बिहार को गड्ढे और खाई में धकेल दिया।

    एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा गारंटी देते हैं तो जंगलराज में बेटियों को सड़क से उठा लिया जाता था। पांच सौ वर्षों का राम मंदिर का कांग्रेस और आरजेडी ने उपहास उड़ाया। निर्माण होने बाद भी विरोध करते रहे हैं।

    इन लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पर विरोध किया। रामनाथ कोविंद का भी विरोध किया। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्म के राष्ट्रपति चुनाव में जमकर विरोध किया।

    इन सब को चुन-चुनकर साफ करना है। पीएम ने कार्यक्रम में लोगों को घर-घर जाकर संदेश पहुंचाने का आग्रह किया कि मोदी ने अपना प्रणाम भेजा है। मेरी गारंटी है विकास की।

    ये भी पढ़ें:

    Pappu Yadav Nomination: कहीं कट न जाए चालान! बिना हेलमेट के पप्‍पू ने दौड़ाई बाइक, अनोखे अंदाज में भरा पर्चा

    किसी की पत्नी धनवान तो किसी के पति... बीमा भारती के पास कितनी है संपत्ति? कांग्रेस के ये उम्मीदवार सबसे अमीर