Updated: Sun, 14 Apr 2024 09:24 AM (IST)
Bihar News जमुई में चिराग पासवान के बहनोई का चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे जदयू नेता की अचानक मौत हो गई। जदयू नेता जमुई जिले में प्रखंड अध्यक्ष थे। बताया जाता है कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह शनिवार की सुबह एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के चुनाव प्रचार में पहले चकाई गए थे। उनकी मौत की खबर के बाद उनके घर पर भारी संख्या में लोग जुट गए।
संवाद सूत्र, सोनो(जमुई)। Bihar Political News चुनाव प्रचार से लौट रहे जदयू (JDU Leader Died) प्रखंड अध्यक्ष केंदुआ निवासी अनिल सिंह की शनिवार की शाम को अचानक मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बताया जाता है कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह शनिवार की सुबह एनडीए (NDA) प्रत्याशी अरुण भारती (Arun Bharti) के चुनाव प्रचार में पहले चकाई गए थे। लौटने के दौरान प्रचार के सिलसिले में वह सोनो प्रखंड के घोघा लालपुर चले गए।
शाम में वह घोघा लालपुर से लौट रहे थे तो महुगांय पुल पर अपने साथ चल रहे साथी से सिर में अचानक तेज दर्द की शिकायत की। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए झाझा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
उनके पार्थिव शरीर को केंदुआ स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया गया
उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सोनो स्थित आवास पर जमा हो गए। सभी शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दे रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।