Bihar Tourist Places: बिहार की पंचपहाड़ी की हसीन वादियां, भूल जाएंगे शिमला और मनाली, पिकनिक मनाने जरूर जाएं
Bihar Tourist Places जमुई की पंचपहाड़ी प्राचीन काल में मनीषियों की तपोस्थली हुआ करती थी। स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास पंचपहाड़ी के बिना अधूरा है। शहीद ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। Bihar Tourist Places: बिहार के जमुई जिले के महत्वपूर्ण पिकनिक स्पाट के रूप में अपनी पहचान बना चुके पंचपहाड़ी - अमरावतीधाम की तस्वीर अब बदलने लगी है। प्रकृति की खूबसूरत चादर में लिपटी पंचपहाड़ी का सौंदर्य नए वर्ष के आगमन पर और भी खिल उठता है।
यहां की काली पहाड़ियां, पहाड़ पर निर्मित मंदिर, आश्रम तथा पहाड़ियों पर झूमते-गाते पेड़ मानो नववर्ष के आगमन पर लोगों को नूतनता का संदेश दे रहा हो।
झाझा - सोनो मुख्य मार्ग पर स्थित है यह जगह
Bihar Tourist Places: झाझा - सोनो मुख्य मार्ग पर यानी एनएच 333 के किनारे अवस्थित अमरावती धाम पंचपहाड़ी की दूरी सोनो से महज तीन किलोमीटर है। ऐसी बात नहीं की पंचपहाड़ी की पहचान महज पिकनिक स्पॉट के रूप में ही है। आध्यात्मिक व ऐतिहासिक दृष्टि से इसकी अलग और विशिष्ट पहचान है।
प्राचीन काल में यह मनीषियों की तपोस्थली हुआ करती थी। स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास पंचपहाड़ी के बिना अधूरा है। शहीद बंधू महतो सरीखे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने यहां की कंदराओं में कई रातें बिताई थी। यहां का एक-एक शिलाखंड मनीषियों की तपोनिष्ठा व स्वतंत्रता सेनानियों की राष्ट्रभक्ति का साक्षी रहा है ।
यहां क्या -क्या है खास
Bihar Tourist Places: पंचपहाडी की सांवली सूरत की तह में छिपी है इसकी आध्यात्मिकता, प्रेम, शांति, समर्पण व सौंदर्य की अनोखी गाथा। काली पहाड़ियों के मध्य अवस्थित माता दुर्गा , भगवान शिव , माता पार्वती , बजरंगबली आदि देवी - देवताओं के मंदिर यहां आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं।
यहां सालों भर श्रद्धालुगण पूजा - अर्चना को आते हैं। नवरात्र के नौ दिन , महाशिवरात्रि , मकर सक्रांति और एक जनवरी को यहां मेला आयोजित किए जाते हैं। सावन के महीने में इस मार्ग से होकर गुजरने वाले कांवरियों के लिए पंचपहाड़ी पसंदीदा विश्राम स्थल है।
यहां का बेंगा पहाड़ , नवा पहाड़ , कुंज गली , ससरहुआ पहाड़ आदि लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। पंचपहाड़ी में अवस्थित एक कुएं का दूधिया जल तमाम व्याधियों की संजीवनी है। नीले जल से लबालब तालाब यहां की सुंदरता को और भी चार चांद लगा देता है। इसी कारण पंचपहाड़ी को बिहार का वृंदावन कहा जाता है।
अमरावती धाम पंचपहाड़ी है फेमस
Bihar Tourist Places: अमरावती धाम पंचपहाड़ी की प्राकृतिक संरचना इतनी आकर्षक है कि लोग अनायास उसकी ओर खींचे चले आते हैं। इस की भौगोलिक स्थिति और बनावट ऐसी है कि बहुत ही कम खर्च में उक्त स्थल को आसानी से राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।
पंचपहाडी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। क्षेत्र में कल- कारखानों का अभाव होने के चलते यहां के युवा वर्ग रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर हो जाते हैं। क्षेत्र के विकास से सबसे अधिक फायदा यहां के युवा वर्ग को होगा, उन्हें रोजगार मिलेंगे तथा उनका पलायन रुकेगा।
इसके साथ ही क्षेत्र का विकास राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में अच्छी आय दे सकता है, इसमें कोई संदेह नहीं है। सोनो के राजेंद्र राय का कहना है कि यहां का वातावरण इतना शांत एवं स्वच्छ है कि यहां हमें अद्भुत शांति महसूस होती है। हमलोग यहां अक्सर आते रहते हैं तथा जन सहयोग द्वारा स्थान को यथासंभव साफ एवं स्वच्छ रखने का प्रयास करते हैं।
लेकिन, सरकारी स्तर पर हम लोगों को कोई सहयोग नहीं मिलता है। कटियारी के संजय सिंह का कहना है कि यह स्थान सरकारी उदासीनता का शिकार है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता इतनी मनमोहक है कि लोग हमेशा इस ओर आते रहते हैं।
अगर थोड़ी सी सरकारी सहायता मिल जाए तो यहां लोगों के लिए रोजगार की असीम संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं ।
यह भी पढ़ें

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।