Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar News: ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी पत्नी, पति की पड़ गई नजर; प्रेमी खुद को बताने लगा जीजा

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 12:39 PM (IST)

    जमुई में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी अपने प्रेमी के साथ बाजार में बाइक पर घूम रही थी। पति ने दोनों को पीछा कर पकड़ा और थाने ले गया। इस दौरान प्रेमी खुद को महिला का जीजा बताने लगा।

    Hero Image
    प्रेमी संग बाइक पर घूम रही पत्नी को पति ने पकड़ा। जागरण

    जमुई, जागरण संवाददाता। जमुई शहर के पुरानी बाजार में रविवार की देर शाम अफरा-तफरी का माहौल उस वक्त बन गया, जब प्रेमी के साथ बाइक पर घूम रही पत्नी को पति ने देख लिया। पति ने बहुत दूर तक दोनों का पीछा किया और पत्नी को रंगेहाथों बेवफाई करते पकड़ लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान पति-पत्नी के बीच नोकझोंक भी होने लगी। उसके बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई। पति ने पत्नी के प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पति-पत्नी को भी पुलिस थाने लेकर आई। फिर दोनों के परिवारवालों को इसकी सूचना दी गई।

    थाने में पता चला कि टाउन थाना क्षेत्र के भाटचक गांव निवासी सानो पंडित के पुत्र गोविंद पंडित की शादी 2021 में गढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़वारो गांव निवासी गणेश पंडित की पुत्री नीतू कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था।

    पति को देख बहाने बनाने लगा प्रेमी

    गोविंद पंडित ने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई थी। रविवार की शाम किसी काम से वे जमुई आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को किसी अनजान युवक के साथ बाइक पर घूमते देखा। उन्होंने पीछा कर पुरानी बाजार में दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक कभी उनकी पत्नी का इलाज कराने के लिए ले जाने की बात कहने लगा तो कभी खुद को जीजा होने की बात कहने लगा।

    पत्नी बोली- मेरी दूसरी शादी तय हो गई 

    इधर, पत्नी नीतू कुमारी ने थाने में पुलिस को कुछ और ही कहानी सुनाई। उसने बताया कि उनके पति गोविंद पंडित शराब पीते हैं और नशे में हमेशा मारपीट करते हैं। वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है। उसकी मां ने उसका दूसरा रिश्ता झाझा थाना क्षेत्र के राजला गांव निवासी राजेंद्र पंडित के पुत्र सोनू कुमार से तय कर दी है। वह उसी लड़के के साथ ही बाइक पर जा रही थी।

    पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार

    महिला ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। किसी भी पक्ष के द्वारा टाउन थाना में आवेदन नहीं दिया गया है, जिस वजह से फिलहाल पति-पत्नी और युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। नीतू कुमारी को उसकी मां के हवाले कर दिया गया और पति गोविंद पंडित व सोनू कुमार अपने-अपने घर चले गए।