Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paris Olympic 2024 में आज निशाना साधेंगी भाजपा की MLA श्रेयसी सिंह, बिहार की बेटी से देश को बड़ी उम्मीदें

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 08:22 AM (IST)

    पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह शूटिंग इवेंट में निशाना लगाएंगी। उनका लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का है। देशवासियों को श्रेयसी सिंह से बहुत उम्मीद हैं। इससे पहले श्रेयसी सिंह कॉमन वेल्थ गेम्स में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। अब उनकी निगाहें ओलंपिक के गोल्ड मेडल पर हैं। बता दें कि श्रेयसी जमुई के गिद्धौर की रहने वाली हैं।

    Hero Image
    पेरिस ओलंपिक में शूटिंग इवेंट के लिए श्रेयसी सिंह तैयार। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जमुई। Paris Olympic पेरिस ओलंपिक के परिणाम पर जमुई वासियों की मंगलवार को नजरें टिकी रहेंगी। विधायक श्रेयसी पेरिस में मेडल पर निशाना साधेंगी। भूतपूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व सांसद पुतुल देवी की कनिष्ठ पुत्री श्रेयसी सिंह का चयन ओलंपिक में निशानेबाजी के लिए हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां से कोई महिला एथलीट पहली बार ओलंपिक में देश के लिए भाग्य आजमाएगी।

    कॉमन वेल्थ में परचम लहरा चुकीं श्रेयसी सिंह

    इसके पहले श्रेयसी कॉमन वेल्थ गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल पर निशाना लगा चुकी हैं। श्रेयसी जमुई के गिद्धौर की रहने वाली हैं। इनके चाचा कुमार त्रिपुरारी सिंह को उम्मीद है कि वह देश के लिए मेडल अवश्य लाएंगी।

    कुमार त्रिपुरारी सिंह नेशनल राइफल एसोशिएसन व बिहार राइफल एसोशिसन के सचिव भी हैं।

    मेडल की उम्मीद में अपने परिवार के साथ श्रेयसी के चाचा व नेशनल राइफल एसोशिएसन के सचिव कुमार त्रिपुरारी सिंह। फोटो- जागरण

    'पूरे देश को जमुई की बेटी से उम्मीद'

    उन्होंने बताया कि पूरे देश को उम्मीद है कि जमुई की बेटी और बिहार की गौरव श्रेयसी सिंह अवश्य पदक पर निशाना साधेंगी। मेरे बड़े भाई स्व. दिग्विजय सिंह के सपने को साकार करेंगी।

    जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी बताया कि पेरिस ओलंपिक में पहुंचना ही जमुई के लिए गौरव की बात है। श्रेयसी की क्षमता को देखकर जरूर लगता है कि उनका निशाना निश्चित तौर पर मेडल के लिए होगा। ईश्वर से हमलोग दुआ भी करते हैं। खेलप्रेमी डॉ. एसएन झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह सहित अन्य लोग काफी आशांन्वित हैं।

    ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: मनु भाकर-सरबजोत सिंह मेडल पर लगाएंगे निशाना! अमित पंघाल भी आजमाएंगे किस्मत, जानिए चौथे दिन का भारत का पूरा शेड्यूल

    ये भी पढ़ें- Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मिली हार से निराश Rohan Bopanna ने लिया संन्यास, कहा- मैंने भारत के लिए अंतिम मैच खेल लिया

    comedy show banner
    comedy show banner