Bihar Police Transfer: मिंटू को मिली खैरा थाना की कमान, जमुई में बदले गए आधा दर्जन थानेदार; देखें LIST
Jamui Police Transfer बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों के तबादले। एसपी मदन कुमार आनंद ने 11 पुलिस पदाधिकारियों के तबादले किए। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार को झाझा अंचल निरीक्षक बनाया गया। खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को जमुई थाना की कमान सौंपी गई। कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
संवाद सहयोगी, जमुई। पुलिस महकमे में मंगलवार की देर शाम तबादले के बाद आधा दर्जन थानाध्यक्ष को बदल दिया गया है।
एसपी मदन कुमार आनंद ने आदेश पत्र जारी करते हुए 11 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। जिन थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है।
उनमें से दो की छुट्टी की गई है, जबकि अन्य थानाध्यक्ष को इधर से उधर किया गया है। नगर थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष अरुण कुमार को झाझा अंचल निरीक्षक बनाया गया है।
इनकी जगह खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को जमुई थाना की कमान सौंपी गई है। सिकंदरा थानाध्य्क्ष मिंटू कुमार सिंह को खैरा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
मोहनपुर थाना में तैनात एसआइ धर्मेंद्र कुमार को सोनो थानाध्यक्ष, चकाई में पदस्थापित पुनि. लाल बहादुर सिंह को सिकंदरा, सोनो थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को गिद्धौर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
किसको कहां मिली पोस्टिंग?
वहीं, साइबर थाना में तैनात एसआई ओमप्रकाश दुबे को मोहनपुर, झाझा थाना में तैनात एसआइ कुंज बिहारी को चीहर, सोनो थाना में तैनात एसआइ विशाल कुमार सिंह को चरकापत्थर तथा चरकापत्थर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार को गरही का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा खैरा थाना में तैनात एसआइ अर्जुन रावत को एससीएसटी थाना की कमान सौंपी गई है। एसपी ने जारी पत्र में सभी को 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन थाना में योगदान देने का निर्देश दिया है। बता दें कि जिले में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य यह फेरबदल किया गया है।
गिद्धौर में नए थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार
बुधवार को गिद्धौर थाना में निर्वतमान थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार द्वारा नव पदस्थापित थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह का स्वागत किया गया।
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को पूर्व थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार द्वारा गिद्धौर थाने का प्रभार दिया।
स्वागत सम्मान समारोह में मौजूद क्षेत्र के ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के कार्यकाल की मुक्त कंठ से सराहना की।
मौके पर मौजूद ग्रामिणो ने नए थानाध्यक्ष से सामाजिक सदभाव के साथ बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
क्या बोले नए थानेदार
- नव पदस्थापित थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में बेहतर क्राइम कंट्रोल के साथ अपराध नियंत्रण व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
- मौके पर अवर निरीक्षक पंकज कुमार रंजीत कुमार, राजेश्वर साह अनुज कुमार अवर निरीक्षक उमेश कुमार, सोभा कुमारी के अलावे कई पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।