मध्य प्रदेश चुनाव में लगेगी अरवल के 100 होमगार्ड की ड्यूटी, 50 जवानों की एक टुकड़ी रवाना
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर से विधानसभा चुनाव शुरू होंगे। चुनाव में बिहार के अरवल के होमगार्ड भी ड्यूटी पर रहेंगे। 100 जवानों को चुनाव ड्यूटी के लिए सेलेक्ट किया गया है। 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जवानों की तैनाती मध्य प्रदेश में रहेगी। 50 जवानों की एक टुकड़ी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई। 50 जवानों की दूसरी टुकड़ी शनिवार को रवाना होगी।

जागरण संवाददाता, अरवल। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर से प्रारंभ होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अरवल से 100 गृहरक्षक जाएंगे। इसके लिए जिले में तैनात नवनियुक्त तेज तर्रार गृह रक्षकों का चयन किया गया है। 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जवानों की तैनाती मध्य प्रदेश में रहेगी।
50 जवानों की एक टुकड़ी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई। 50 जवानों की दूसरी टुकड़ी शनिवार को रवाना होगी। साथ में कंपनी के कमांडर दिलीप कुमार भी मौजूद रहेंगे।
100 जवानों को किया गया सेलेक्ट
कंपनी के कमांडर दिलीप कुमार ने बताया कि जिले के 100 जवानों को चयन किया गया है, जिन्हें दानापुर से ट्रेन के माध्यम से मध्य प्रदेश के कटनी और जबलपुर में भेजा जाएगा। वहां पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण चुनाव कराने में ये जवान अपना अहम योगदान देंगे।
गृह रक्षकों को जाने से पूर्व पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक वहां जवानों की तैनाती रहेगी। चुनाव के लिए जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया है। सभी चयनित जवानों को अरवल से दानापुर बस के माध्यम से भेजा जाएगा, वहां से जबलपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।