मस्जिदों में हजारो रोजेदारों ने अदा किया नमाज
जहानाबाद। रमजान के चौथे जुम्मे को लेकर शुक्रवार को इबादत में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा किया।
जहानाबाद। रमजान के चौथे जुम्मे को लेकर शुक्रवार को इबादत में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा किया। विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने जुमे का नमाज अदा करते हुए अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी। इबादत के लिए रमजान का महीना सबसे खास होता है। इस महीने में जुम्मे के दिन का और भी अधिक महत्व होता है। यह दिन पहली बार रोजा रखने वाले बच्चों के लिए बेहद पाक माना जाता है। इस मौके पर नमाज से पहले मस्जिदों में तकरीरें हुई। मौलबी ने तकरीर कर रमजान की अहमियत बताई। मौलबी ने कहा कि गरीबों की मदद करना इबादत का पहला अंश है। इस दिन इबादत करने से सभी इच्छाएं पूरी होती है। शहर के पटना-गया एनएच-83 पर अवस्थित ईदगाह के समीप हजारों की संख्या में रोजेदारों ने जुम्मे का नमाज अदा किया। इसके अलावा गड़ेरियाखंड, शेखआलमचक, निचली रोड, जाफरगंज, फिदा हुसैन रोड, इरकी, काको तथा शकुराबाद आदि जगहों पर भी बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुम्मे का नमाज अदा किया।