विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूफी महोत्सव: जुड़ेगा काको के इतिहास में सुनहरा पन्ना

By Edited By:
Published: Fri, 16 Sep 2011 10:19 PM (IST)

News Article Hero Image

जहानाबाद, संवादाता

आगामी बाइस सितंबर को काको में पहली बार आयोजित हो रहे सूफी महोत्सव का दिन शायद काको के गौरवपूर्ण इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ सकेगा। सांसद डा. जगदीश शर्मा की पहल पर देश की श्रेष्ठ व महान सूफी संत महिला बीबी कमाल की पावन धरती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कैबिनेट के प्रमुख तेरह मंत्री भी ऐतिहासिक घड़ी का गवाह बनने आ रहे हैं। प्रसिद्ध कविता सेठ ग्रुप द्वारा सूफी संगीत की महफिल महोत्सव की महिमा में चार चांद लगाएगा। एक साथ राज्य सरकार के दमदार टीम की इतनी बड़ी उपस्थिति से काको वासियों में उम्मीदों की एक नई उर्जा का अग्रिम संचार हो रहा है। काको के लोगों की खुशियां महोत्सव से पहले हीं हिलोरें मार रही है। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त महिला सूफी संत की अगाध महिमा को पहचानकर काको को सूफी सर्किट से जोड़ने की पहल शुरु की है, जाहिर तौर पर उनसे यहां के लोगों की उम्मीदें को बहुत बल मिला है। सुफी सर्किट में जुड़ने के बाद अब काको में राष्ट्रीय स्तर से श्रद्धालुओं के आवागमन को काफी बल मिलेगा जिससे यहां की पर्यटन महता भी काफी विस्तारित हो सकेगी। यहां के लिए अब राज्य सरकार के पर्यटन विभाग में प्रत्येक वर्ष वजट का प्रावधान होगा जिससे काको के विकास में क्रमश: नया अध्याय जुड़ता रहेगा। पर्यटन विभाग द्वारा महोत्सव में आने वाले मंत्रियों के संभावित नामों में पर्यटन मंत्री सुनिल कुमार पिंटु, विजय कुमार चौधरी, जर्नादन सिंह सिग्रीवाल, जीतन राम मांझी, श्याम रजक, सुखदा पांडेय, नीतीश मिश्रा, सांसद डा. जगदीश शर्मा व आरसीपी सिन्हा के अलावा स्थानीय विधायक राहुल कुमार सहित कई अन्य का नाम शामिल है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर