विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोपालगंज में दारोगा का ऑडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, एसपी ने कर दिया सस्पेंड

Published: Sun, 03 Aug 2025 05:41 PM (IST)

गोपालगंज जिले के हथुआ थाना में तैनात एक दारोगा और थाने के ड्राइवर का पैसे के लेन-देन का ऑडियो सोशल ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. हथुआ थाने के दरोगा पर रिश्वत का आरोप |
  2. एसपी ने दरोगा को किया निलंबित |
  3. वायरल ऑडियो में लेन-देन की बात |

संवाद सूत्र, हथुआ (गोपालगंज)। हथुआ थाना में पदस्थापित एक दारोगा व थाने के चालक का पैसे के लेनदेन करने का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

यह ऑडियो वायरल होने के बाद रविवार को एसपी अवधेश दीक्षित ने दारोगा को निलंबित कर दिया है।

ऑडियो में प्राथमिकी कराने को लेकर वादी की तरफ से दिए गए पैसे की लेनदेन की बात बताई जा रही है। हालांकि, इंटनरेट मीडिया पर प्रसारित ऑडियो की सत्यता की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

जानकारी के मुताबिक, रतनचक गांव के सुजीत साह व सत्येंद्र मांझी के बीच हुए विवाद के मामले में प्राथमिकी कराने को लेकर हथुआ थाना में पदस्थापित दारोगा राधिका रमण व थाने में तैनात एक निजी चालक के बीच लेनदेन का आरोप सामने आया था।

प्रसारित ऑडियो में हथुआ थाना में सरकारी वाहन चलाने के लिए स्थानीय निजी चालक बताया जाता है। आरोप है कि निजी चालक ने दारोगा से जुड़े एक ऑडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

इसमें रुपये के लेनदेन की बात कही जा रही है। प्रसारित ऑडियो के आधार पर एसपी अवधेश दीक्षित ने दारोगा को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।