Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीयों से ठगी करने से इनकार करने पर युवक को दिए बिजली के झटके, गोपालगंज में NIA रेड की इनसाइड स्टोरी

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 10:07 PM (IST)

    गोपालगंज में साइबर ठगी के मामले में NIA ने रेड की। दरअसल पूरा मामला हथुआ निवासी शुभम कुमार से जुड़ा हुआ है जो ट्रेवल एजेंसी को पैसे देकर विदेश गए। इस दौरान कंबोडिया में चीनी लोगों द्वारा शुभम को भारतीय लोगों के साथ ठगी करने का काम दिया गया। शुभम ने जब इससे इनकार किया तो उसे बिजली के झटके दिए गए।

    Hero Image
    गोपालगंज में NIA की रेड का कंबोडिया कनेक्शन

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज। NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम जिस ट्रेवेल एजेंसी व एजेंटों की कुंडली खंगालने के लिए गुरुवार की सुबह से शाम तक गोपालगंज में जमी रही, उन पर लगे आरोप सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। भारतीय युवक को विदेश में काम दिलाने के नाम पर ले जाकर उसे साइबर ठगी का काम करने के लिए कहा गया। उसने जब इससे इनकार किया तो उसे बिजली के झटके देकर प्रताड़ित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेवल एजेंट को पैसे देकर गए विदेश

    कहानी हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ निवासी शुभम कुमार की है। बीते 29 अक्टूबर 2023 को उसने मीरगंज थाना क्षेत्र के कवलहाता गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अर्जुन कुमार सिंह के सामने विदेश में नौकरी की इच्छा प्रकट की। इस पर अर्जुन ने अपने पिता अशोक सिंह को विदेश भेजने वाला एजेंट बताते हुए एक नवंबर 2023 को एक लाख 50 हजार रुपये में डील फाइनल की। तय रकम देने के बाद 27 नवंबर को शुभम कुमार को कोलकाता से फ्लाइट से कंबोडिया के बिल्ला नामक जगह पर भेज दिया गया।

    भारतीयों से ठगी का काम

    वहां मुन्ना सिंह नामक एक व्यक्ति ने शुभम को किसी डीजी ग्रुप के चीनी मूल के लोगों को सौंप दिया। पहले बताया गया कि कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करना है। बाद में पता चला कि इस नाम पर भारतीय लोगों को कॉल करके ठगी की जाती है। यह सब जानकर शुभम सन्न रह गया और उसने साइबर ठगी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे बिजली के झटके देकर प्रताड़ित किया गया।

    चीनी माफियाओं ने की पैसे की मांग

    चीनी माफिया ने उससे कहा कि तुम्हारे एजेंट ने दो हजार डॉलर लेकर तुमको भेजा है। अगर घर जाना चाहते हो तो पैसा वापस करो। इसके बाद शुभम ने स्वजन को इसकी जानकारी दी। एजेंट अशोक सिंह के पुत्र अर्जुन कुमार सिंह से बात की गई तो उसने भी पैसे की मांग की। इसके बाद शुभम के स्वजन ने जैसे-तैसे कर एक लाख रुपये का प्रबंध कर एजेंट को भेजा। एजेंट ने पैसा लेने के बाद कंबोडिया में रहने वाले मुन्ना सिंह को फोन कर शुभम को भारत भेजने के लिए कहा। इस दौरान शुभम का पासपोर्ट चाइनीज लोगों ने रख लिया था।

    दोबारा एजेंट पर दबाव बनाए जाने के बाद पासपोर्ट वापस मिला। 25 दिसंबर को घर लौटने के बाद शुभम कुमार ने गोपालगंज साइबर थाना में अशोक सिंह, उसके दोनों पुत्र अर्जुन कुमार सिंह व दीपक कुमार सिंह के अलावा मुन्ना सिंह उर्फ आनंद कुमार सिंह व अभिरंजन कुमार पर प्राथमिकी कराई।

    शुभम ने आरोप लगाया कि कंबोडिया में मानव तस्करी के साथ ही चीनी माफिया भारत के लोगों से साइबर ठगी करा रहे हैं। पूरे मामले में अब भी साइबर थाने की पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। उधर, मामला मानव तस्करी व साइबर ठगी से जुड़े होने के बाद एनआइए की टीम ने दखल दी। फिलहाल, एनआइए की कार्रवाई से जिले के टूर ऑपरेटरों में भी हड़कंप है।

    ये भी पढ़ें

    Munger Scam: एक अरब से ज्यादा की ठगी करने वाले शातिर का सरेंडर, अमीर बनने के सपने दिखाकर बनाता था शिकार

    Maiya Samman Yojana की बढ़ेगी राशि, CM पद की शपथ लेते ही हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    comedy show banner
    comedy show banner