Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gopalganj News : अगलगी में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, बाल-बाल बचा गांव

    अगलगी में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। पछुआ हवा से आग तेजी से गांव की तरफ बढ़ने लगी। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक गांव के चंवर में तैयार गेहूं की लगभग 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान खेत में पशुओं के लिए भूसा बनाने के लिए छोड़े गए अवशेष जल कर राख हो गई।

    By anurag rai Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 21 Apr 2024 04:17 PM (IST)
    Hero Image
    अगलगी में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

    संवाद सूत्र, उचकागांव (गोपालगंज)। गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित उचकागांव के पश्चिमी चंवर में रविवार के दिन अचानक आग लग जाने से चंवर में तैयार लगभग दस बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैसे ग्रामीणों के प्रयास से गांव के घरों में आग लगने से बाल-बाल बच गया। नहीं तो यहां बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। बताया जा रहा है कि प्रखंड के उचकागांव के पश्चिमी चंवर में रेलवे लाइन के समीप रविवार की सुबह काटे गए गेहूं के डंठल में किसी ने आग लगा दी।

    आग लगने के बाद पछुआ हवा से आग तेजी से गांव की तरफ बढ़ने लगी। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक गांव के चंवर में तैयार गेहूं की लगभग 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान खेत में पशुओं के लिए भूसा बनाने के लिए छोड़े गए अवशेष जल कर राख हो गई।

    किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका

    ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान गांव के दिवाकर तिवारी, नंदजी तिवारी आदि लोगों की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इस दौरान गांव के पश्चिम स्थित बगीचे और शीशम की फसल ने आग को पूरब की तरफ बढ़ने से काफी हद तक रोक दिया।

    इससे गांव के बिलकुल समीप जाने के बावजूद भी गांव में आवासीय मकान जलने से बाल-बाल बच गए। नहीं तो गांव में बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर अपर थानाध्यक्ष शमशाद रजा, बीडीओ कुमार प्रशांत, सीओ विकेश कुमार आदि ने चंवर में हुई क्षतिपूर्ति का आकलन किया।

    पदाधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा

    इस दौरान पदाधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर थावे से डेढ़ घंटे देर से पहुंची अग्निशमन वाहन ने खेत और बगीचे में लगी आग को बुझाकर शांत कराया।

    इस दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि उचकागांव प्रखंड में अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहता तो अगलगी से इतनी बड़ी क्षति नहीं हुई रहती। बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि उचकागांव प्रखंड के लिए अग्निशमन वाहन की मांग के लिए वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें-

    Tejashwi Yadav: '...करारा जवाब मिलेगा', I.N.D.I.A की रांची रैली से पहले तेजस्वी की हुंकार; बताया BJP का भविष्य

    Jharkhand Weather News : झारखंड में भीषण गर्मी का टॉर्चर, 44 के पार जा सकता है पारा; अलर्ट जारी