Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइएएस अधिकारी दीपक कुमार के घर पर गोलीबारी में दो गिरफ्तार, नवादा की घटना

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Sun, 03 Oct 2021 09:50 AM (IST)

    सूबे के सीनियर आइएएस अधिकारी डा. दीपक कुमार सिंह के साथ घर पर चढ़कर गोलीबारी किये जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल दो अपराधियों को एक पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    Hero Image
    अपराधी के पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद , सांकेतिक तस्‍वीर।

    कौआकोल (नवादा), संवाद सहयोगी। सूबे के सीनियर आइएएस अधिकारी डा. दीपक कुमार सिंह के साथ घर पर चढ़कर गोलीबारी किये जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल दो अपराधियों को एक पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसआइ नवीन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष कुमार राजीव रंजन ङ्क्षसह ने बताया कि आइएएस अधिकारी के छबैल गांव स्थित पैतृक मकान पर चढ़कर गुरुवार की शाम छबैल गांव के ही कारू राम ने दो राउंड गोलियां चलाई थी। इस घटना में आइएएस अधिकारी के भाई अर्जुन प्रसाद वीर बाल बाल बच गए थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को करहरा गांव से गुप्त सूचना पर कारू राम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर उसी गांव के छोटेलाल प्रसाद को एक पिस्टल और चार ङ्क्षजदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों को रविवार को जेल भेजा जाएगा। बता दें कि  गिरफ्तार कारू राम हत्या के एक मामले में आरोपित था। जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

    वार्ड सदस्य के साथ मारपीट कर प्रमाण पत्र छीना

    कौआकोल पंचायत चुनाव का परिणाम आने के साथ ही चुनावी रंजिश की घटनाएं भी सामने आने लगी है। शुक्रवार की रात्रि लालपुर गांव में वार्ड सदस्य पद पर जीते अनुसूचित जाति के रोहन मांझी एवं उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर जीता हुआ प्रमाण पत्र छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप गांव के ही शंभु यादव पर लगा है। इस संबंध में लालपुर गांव के पूर्व वार्ड सदस्य प्रभाकर यादव ने कौआकोल थाना में लिखित आवेदन देकर शंभु यादव, प्रदीप यादव एवं एक अन्य अज्ञात लोग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि हार से बौखलाहट में रहे शंभु यादव ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर शुक्रवार की रात्रि उनके साथ एवं नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य रोहन मांझी,उनकी पत्नी समेत कई लोगों को पिस्तौल के बल पर गाली गलौज एवं मारपीट किया। थानाध्यक्ष कुमार राजीव रंजन ङ्क्षसह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    20 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

    कौआकोल थाना की पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना पर छबैल गांव में छापेमारी कर 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुमार राजीव रंजन सिंह ने बताया कि छबैल गांव निवासी खुशबू देवी के घर में छापेमारी कर 20 लीटर महुआ शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।