विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में नहीं थम रहा रेलवे अभ्यर्थियों का बवाल, गया में ट्रेन की छह बोगियों में लगाई आग, परिचालन बाधित

By Rahul KumarEdited By:
Published: Wed, 26 Jan 2022 01:26 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 04:48 PM (IST)

RRB NTPC News गया में बुधवार को रेलवे अभ्यर्थियों ने एक ट्रेन की छह कोच में आग लगा दी और ...और पढ़ें

RRB NTPC Latest News: गया में ट्रेन की बोगी में प्रदर्शनकारी छात्रों ने लगाई आग। जागरण
RRB NTPC Latest News: गया में ट्रेन की बोगी में प्रदर्शनकारी छात्रों ने लगाई आग। जागरण

जागरण टीम, गया।  रेलवे अभ्यर्थियों ने आज फिर से बवाल काटा है। गया में बुधवार को रेलवे के अभ्यर्थियों ने ट्रेन की छह बोगी में आग लगा दी और जमकर प्रदर्शन किया। खबर के मुताबिक गया जंक्शन के करीब करीमगंज के पास रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन की छह बोगियों को प्रदर्शनकारी छात्रों ने आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि गया जंक्शन पर रेलवे एनटीपीसी के करीब हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र इकट्ठा हो गए। जिसके बाद वे आगे बढ़े और ट्रेन को अपने निशाने पर लेते गए। सबसे पहले प्रदर्शकारी छात्रों ने ट्रैक को नुकसान पहुंचाए। उसके बाद वे लोग यार्ड से आ रही ट्रेन की एक बोगी में आग लगा दी। पुलिस इस आग लगी बोगी तक पहुंच पाती उससे पहले प्रदर्शनकारियों ने एक-एक कर कुल तीन बोगियों को आग के हवाले कर दिया। 

(प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने ट्रेन की बोगी में लगाई आग। जागरण)

पुलिस भी छात्रों को खदेड़ती रही। छात्रों के उत्पात को रोकने के लिए पुसिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया लेकिन उग्र प्रदर्शनकारी नहीं माने। जिसके बाद भीड़ को हटाने के लिए आरपीएफ की टीम की तरफ से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जानकारी के मुताबिक गया डीडीयू रेलखंड पिछले छह घंटे से बाधित है। पुलिस की सख्ती के बाद प्रदर्शनकारी वहां से भाग निकले, जिसके बाद ट्रैक को क्लीयर करने का काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि रेलवे अभ्यर्थियों ने बुधवार जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी वजह से पटना- गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गया से पटना जा रही सवारी गाड़ी को रोक दिया। इसके साथ ही ट्रैक पर जहां तहां कई गाड़ियां फंसी रहीं। रेलवे ट्रैक पर सैकड़ों की संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे। 

बताया जाता है कि 2:00 बजे तक उग्र छात्रों ने तीन बोगियों में आग लगाई थी इसके बाद सिटी एसपी राकेश कुमार उग्र छात्रों से वार्तालाप कर रहे थे तभी एक दूसरे दल ने के पास पहुंचकर और तीन बोगियों में आग लगा दी। इस वक्त पूरा गया रेलवे स्टेशन रण क्षेत्र में तब्दील है हो गया है। हालांकि प्रशासन के पहुंचने की वजह से अभी स्थिति नियंत्रण में है लेकिन रेल सेवा पूर्ण रूप से बाधित है और कब तक बहाल होगी अभी तक किसी अधिकारी का बयान नहीं आया है।