Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्वार्टर में सोए रहे अधिकारी, तोड़ दी गई चारदीवारी, निर्माण के समय से ही चल रहा था विवाद, बीडीओ के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

    By Prashant Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 01:30 PM (IST)

    अधिकारी अपने आवास में सोए रहे पर उनके क्वार्टर के सामने उनके आवास की सुरक्षा के लिए बनाई गई चारदीवारी कई जगहों पर तोड़ दी गई पर जानकारी नहीं मिली। जिस प्रकार से तोड़ी गई कि उसके अनुसार जोर से आवाज हुई होगी। ईंट भी गायब कर दिया है।

    Hero Image
    बीडीओ के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

     जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पूरब दिशा की ओर अधिकारियों के क्वार्टर के सामने नवनिर्मित चारदीवारी को तोड़ दिया गया है। असामाजिक तत्वों के द्वारा चारदीवारी तोड़ी गई है। इससे संबंधित प्राथमिकी बीडीओ नवीन शर्मा ने मंगलवार को नगर थाना में दर्ज कराया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर चारदीवारी दिवारी तोड़ी गई है ठीक उसके सामने अधिकारियों का आवास है। बताया गया कि अधिकारी अपने आवास में सोए रहे पर उनके क्वार्टर के सामने उनके आवास की सुरक्षा के लिए बनाई गई चारदीवारी कई जगहों पर तोड़ दी गई पर जानकारी नहीं मिली। जिस प्रकार से तोड़ी गई है कि उसके अनुसार जोर से आवाज हुई होगी। तोड़ने वाले लोग ईंट को भी गायब कर दिया है। 

    जिला प्रशासन के अधिकांश अधिकारी एवं वरीय उपसमाहार्ता सह डीएम के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी के क्वार्टर के सामने चारदीवारी तोड़ी गई है। बताया गया कि चारदीवारी के उसपार बने कई मकानों को तोड़कर और निर्माण के समय जगह छोड़कर अधिकारियों के द्वारा रास्ता दिया गया है। वहीं तोड़ी गई चारदीवारी के निर्माण के दौरान कुछ नागरिकों रास्ता बंद कर दिया गया है। 

    पहले से विवाद चल रहा था। अधिकारियों ने प्रशासनिक हनक दिखा चारदीवारी का निर्माण करा लिया था। कई जमीन मालिकों एवं मकान मालिकों का रास्ता बंद हो गई थी। बताया गया कि प्रशासन यह जान रही है कि कौन से असामाजिक तत्वों के द्वारा चारदीवारी तोड़ी गई है पर प्राथमिकी दर्ज कराकर केवल कोरम पूरा किया गया है।