Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi In Bihar: बिहार पहुंचे राहुल गांधी, गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 12:22 PM (IST)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी वर्ष में बिहार की पांचवीं यात्रा पर हैं। गया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। राहुल गांधी राजगीर में अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे और गया में महिलाओं से संवाद करेंगे। वे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर भी जाएंगे जहाँ वे दशरथ मांझी मेमोरियल का दौरा करेंगे और उनके परिवार से मिलेंगे।

    Hero Image
    गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

    जागरण टीम, गया/पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार पहुंच चुके हैं। गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। 

    चुनावी वर्ष में राहुल गांधी की यह पांचवीं बिहार यात्रा है। इस यात्रा में राहुल राजगीर और गया जाएंगे। राजगीर में वह अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि गया में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगे। 

    गया एयरपोर्ट से वे सीधे सीधे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गया के गहलौर जाएंगे। गहलौर में वे दशरथ मांझी मेमोरियल जाएंगे साथ ही दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी और उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।

    भगीरथ मांझी ने इस वर्ष जनवरी में दिल्ली की यात्रा की थी और उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

    इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। गहलौर के बाद राहुल गांधी राजगीर जाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner