Gaya News: गया के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिलेगी 2 नई सुविधा, रिपब्लिक डे पर हो गया एलान
गया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। रेडियोलाजी और पैथोलॉजी की सुविधा अब सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराई जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में आयुक्त ने झंडोत्तोलन किया। इसके साथ उन्होंने बहरेपन के लक्षणों वाले बच्चों की पहचान और इलाज पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण और जल संरक्षण के प्रयास जारी।
9.52 लाख पौधे लगाए गए
-
जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत गया जिला में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9.52 लाख पौधे मनरेगा से लगाए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष भी 7.04 लाख पौधे विभागीय लक्ष्य अनुसार लगाए जा रहे है। -
इस वर्ष जल-जीवन-हरियाली अभियान अन्तर्गत मनरेगा से 343 आहर, 351 पईन तथा 55 सार्वजनिक तालाब का जीर्णोद्धार कराया गया है। -
इसके अलावा 88 खेत पोखरी एवं 1920 सोख्ता का निर्माण किया जा रहा है। सात निश्चय पार्ट-टू के तहत हर खेत को सिंचाई का पानी कार्यक्रम के तहत मनरेगा से 52 चेक डैम का निर्माण किया जा रहा है।
अब 24 घंटे होगी शहर की साफ-सफाई
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा साफ सुथरा हो गया अभियान का शुभारंभ नगर निगम कार्यालय के प्रांगण में रविवार को किया गया।
अभियान का शुभारंभ मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर चिंता देवी सशक्त स्थायी समिति सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव व नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने संयुक्त रूप किया।
मेयर ने कहा कि साफ सुथरा हो गया अभियान का शुभारंभ किया गया है, इसके तहत अब 24 घंटे शहर की साफ सफाई की जाएगी। सड़कों पर झाड़ू लगेगा।
यदि किसी व्यक्ति द्वारा कहीं गंदगी होने की सूचना दी जाती है तो आधे घंटे के अंदर उक्त स्थल पर कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
इसके अलावा शहर के विभिन्न सरोवरों और घाटों की भी विशेष रूप से साफ सफाई की जाएगी। गयाजी एक धार्मिक और पर्यटन स्थल है, इसे देखते हुए हमलोगों ने निर्णय लिया है की व्यापक रूप से साफ सफाई की जाएगी।
जिस तरह से विगत दो वर्षों से गया सफाई के मामले में नंबर वन आ रहा है। हमारा प्रयास होगा कि आने वाले समय भी सफाई के मामले में नंबर वन हो।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गया को स्वच्छता के क्षेत्र में आदर्श शहर बनाना है। वहीं मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान के तहत शहर में विशेष साफ सफाई की जाएगी। व्यापक रूप से कूड़े का उठाव किया जाएगा।
आधुनिक उपकरणों और तकनीक के माध्यम से सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। नागरिकों से अपील करते है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। आपकी भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा।
नागरिक जागरूकता और जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता साथी नियुक्त किए जाएंगे। ये साथी स्वच्छता अभियान को मजबूत करेंगे और नागरिकों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें-
बिहार में भी एचएमपीवी वायरस का खतरा? स्वास्थ्य सचिव ने जारी की एडवाइजरी
बिहार में नया कारनामा, रिटायरमेंट के 20 महीने बाद तक डॉक्टर ने की ड्यूटी; विभाग से सैलरी भी मिली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।