Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर के रामगढ़, कुदरा व हाटा को बनाया गया नगर पंचायत, अब तक केवल मोहनियां को मिला था दर्जा

    By Prashant KumarEdited By:
    Updated: Thu, 04 Mar 2021 04:29 PM (IST)

    कैमूर जिले में तीन नए नगर पंचायत का गठन किया गया है। इसकी स्वीकृति भी नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दे दी गई है। बता दें कि कैमूर जिले में अब तक नगर पंचायत का दर्जा मात्र मोहनियां को मिला था।

    Hero Image
    भभुआ में रामगढ़, कुदरा और हाटा भी बने नए नगर पंचायत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में तीन नए नगर पंचायत का गठन किया गया है। इसकी स्वीकृति भी नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दे दी गई है। बता दें कि कैमूर जिले में अब तक नगर पंचायत का दर्जा मात्र मोहनियां को मिला था। कैमूर जिले में एक नगर परिषद भभुआ, एक नगर पंचायत मोहनियां और 149 ग्राम पंचायतें थीं। लेकिन तीन नए नगर पंचायत के गठन के बाद कैमूर जिले में चार नगर पंचायत हो जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन नगर पंचायतों के गठन के बाद इनकी सीमा का निर्धारण भी विभाग द्वारा कर दिया गया है। कैमूर जिले के नगर पंचायत कुदरा में तीन गांवों को शामिल किया गया है। इसमें जहानाबाद, चकिया और भैसौला को शामिल किया गया है। इस नगर पंचायत की चौहदी के लिए उत्तर में पुसौली नहर, बजरकोना, दक्षिण में दुर्गावती नदी, रामपुर, पूरब में दुर्गावती नहर, सकरी और पश्चिम में चिलबिली को शामिल किया गया है। प्रस्तावित नगर पंचायत कुदरा की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 21808 मानी जा रही है। इसी तरह रामगढ़ नगर पंचायत में तीन गांवों को शामिल किया गया है। इसमें रामगढ़, गोड़सरा और बंदीपुर को शामिल किया गया है। इसमें रामगढ़ और बंदीपुर पंचायत के आंशिक भाग को शामिल किया गया है। इसकी चौहदी उत्तर में अकोढ़ी, दक्षिण में अंशी, पूरब में दुर्गावती नहर, पश्चिम में डहरक को शामिल किया गया है।

    नगर पंचायत रामगढ़ की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 18152 मानी जा रही है। इसके अलावा हाटा नगर पंचायत के लिए छह गांवों को शामिल किया गया है। इसमें हाटा, सरपनी, सरैया, हुमायमर्दन, करवंदिया और अवखरा शामिल हैं। इन सभी गांवों की ग्राम पंचायत हाटा ही है। नगर पंचायत हाटा की चौहदी में उत्तर दिशा में खरिगांवा, मसोई खुर्द व तिवईं गांव को रखा गया है। जबकि दक्षिण दिशा में मदुरना, नंदना और कुंडा को शामिल किया गया है। पूरब दिशा में मदुरना, बड़ी तकिया और पश्चिम दिशा में डूमरिया और तिवई को शामिल किया गया है। प्रस्तावित नगर पंचायत की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 14915 रखा जा रहा है।