Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranchi में DJ की हत्या करने वाला मुख्य आरोपित सहित 4 गिरफ्तार, गया पुलिस के सहयोग से हत्थे चढ़े

    रविवार को झारखंड के रांची के एक बार में हुई हत्या का मुख्य आरोपित चार बदमाशों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अलीपुर थाने की पुलिस ने अखनपुर के पास से दबोचा और सभी रांची में घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। रांची पुलिस ने गया पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और बदमाशों की दबोचा।

    By alok ranjan Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Mon, 27 May 2024 09:01 PM (IST)
    Hero Image
    Ranchi में DJ की हत्या करने वाला मुख्य आरोपित 4 सहित गिरफ्तार

    संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। झारखंड के रांची के एक बार में रविवार को हुई हत्या का मुख्य आरोपित सहित चार बदमाशों को अलीपुर थाने की पुलिस ने अखनपुर के पास से सोमवार को दबोच लिया। सभी रांची में घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची पुलिस ने गया के वरीय पुलिस अधीक्षक से संपर्क साधा। रांची पुलिस और अलीपुर थाने की पुलिस ने बदमाशों द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल की जा रही स्कार्पियो को बरामद किया है।

    पुलिस को मिली थी आरोपितों की सूचना

    टिकारी अनुमंडल की पुलिस को जिला पुलिस मुख्यालय से सूचना मिली कि हत्याकांड के आरोपित भाग कर टिकारी की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अलर्ट हो गई पुलिस ने संदेह होने पर एक वाहन को रोकने का इशारा किया।

    वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को घेर लिया। पुलिस के घेरने पर वाहन में सवार बदमाश वाहन से निकलकर इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने चार को दबोच लिया जबकि एक भाग गया।

    इनकी हुई गिरफ्तारी

    गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र के अकौना ग्राम निवासी अभिषेक सिंह, फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के पुलिस कालोनी निवासी अनीश कुमार, सारण जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल रंजन व किशन कुमार के रूप में हुई है।

    वहीं मोहम्मद अनवर भाग गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बार में डीजे पर गोली चलाने का मुख्य आरोपित अभिषेक सिंह है। गिरफ्तारी की जानकारी होने पर रांची पुलिस अलीपुर थाना पहुंची और आरोपितों की पहचान कर अपने साथ ले गई।

    चारों को ले गई रांची पुलिस

    गया के वरीय अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि रांची में बीयर बार में शराब को लेकर रविवार की रात को गोलीबारी हुई थी। इसमें पकड़े गए आरोपितों ने रायफल से फायरिंग की थी। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहां से गया होते हुए पटना भागते समय सभी की गिरफ्तारी की गई है।

    उसके बाद रांची और गया पुलिस आपस में समन्वय स्थापित करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वाहन पर सवार आरोपितों के पास से सात मोबाइल बरामद किया गया है। चारों को रांची पुलिस अपने साथ ले गई है। जिस रायफल से गोली मारी गई है उस रायफल के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

    ये भी पढे़ं-

    Ranchi के बार में DJ की गोली मारकर हत्‍या, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

    Jharkhand Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य, गिरफ्तार कर भेजा जेल; छापेमारी जारी