विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaya Accident: घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा, हाइवा और बाइक की टक्कर में सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Mon, 09 Jan 2023 09:43 AM (IST)

गया जिले में सोमवार की सुबह हाइवा और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की ...और पढ़ें

Gaya: घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा, हाइवा और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत; चालक फरार
Gaya: घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा, हाइवा और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत; चालक फरार

गया, जागरण संवाददाता। गया जिले में घने कोहरे के कारण सोमवार की सुबह हाइवा और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। घटना पंचानपुर-गया मुख्य मार्ग पर केवाली पेट्रोल पंप के समीप घटित हुई। इसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। चंदौती थाना की पुलिस ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। घने कोहरे के कारण हाइवा दिखाई नहीं दी और दोनों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। घटनास्थल की सूचना मिलते ही कई थाना की पुलिस पहुंच गई। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद वंहा पहुंची पुलिस ने हाइवा को जब्त कर आक्रोशितों को समझाने में लगी है।

जानकारी के अनुसार, पंचानपुर ओपी क्षेत्र के नेपा पंचायत के विशुनगंज ग्राम के रहने वाले 67 वर्षीय मो सादिक अंसारी, 22 वर्षीय मो तंजीर उर्फ छोटू एवं 20 वर्षीय मो मिस्बाह अहले सुबह घर से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी क्रम में सामने से आ रही हाइवा से बाइक की टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटी खा गई। हाइवा चालक फरार हो गया। घटना में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे स्टेशन

विशुनगंज ग्राम के एक ग्रामीण ने बताया कि तंजीर व मिस्बाह दोनों सहोदर भाई थे। तंजीर मुंबई काम करने जा रहा था। वहीं, सादिक अपने पुत्र से मिलने के लिए मुंबई जाना था। तंजीर व सादिक बॉम्बे मेल ट्रेन पकड़ने के लिए गया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। मिस्बाह बाइक चला रहा था और तंजीर, सादिक पीछे बैठे थे। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटी है।

Patna: दिल्ली से पटना आ रहे विमान में नशेड़ी युवकों का हंगामा, एयर होस्टस और क्रू मेंबर से की बदसलूकी

Bihar Weather: दिन में मीठी धूप से राहत, रात में पछिया हवा बढ़ाएगी ठिठुरन; जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।