Bihar Politics: राजद ने तेज किया संपर्क अभियान, ‘मईया-बहिनी फॉर्म’ से जोड़ रहे लाभार्थी
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजद ने बाराचट्टी में जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया है। कुम्हारी गाँव में मैया-बहिनी पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजद नेता बिनोद मांझी ने इसे चुनावी अभियान नहीं बल्कि सतत प्रयास बताया। महिलाओं ने पार्टी की सोच और योजनाओं का स्वागत किया।

जागरण संवाददाता, बाराचट्टी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजद ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में रविवार को बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी गांव में राजद जिला सचिव बिनोद मांझी के नेतृत्व में मैया-बहिनी पर्चा वितरण व भरवाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। ग्रामीण महिलाओं ने भी इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के अभियान से उन्हें पार्टी की सोच व योजनाओं का स्पष्ट पता चलता है।
कार्यक्रम के अंत में मांझी ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि यह अभियान महज चुनावी अभियान नहीं बल्कि एक सतत प्रयास होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।