मानपुर सिक्स लेन पुल शाम को हो जाता है गुलजार, आइसक्रीम खाते दिखते हैं कपल; बना हॉटस्पॉट
गया शहर में मानपुर का सिक्स लेन पुल शाम के समय लोगों के लिए हॉटस्पॉट बन गया है। यहां लोग घूमने खाने-पीने और खरीदारी करने आते हैं। पुल पर चाइनीज फूड सब्जी और फलों की दुकानें सजती हैं। आधी रात तक चहल-पहल रहती है हालांकि कुछ लाइटें खराब हैं। स्वास्थ्य केंद्र और किताबों की दुकानें भी खुली रहती हैं जिससे लोगों को सुविधा मिलती है।

संदीप साहनी, मानपुर। गयाजी शहर के कई जगह आमजन के लिए हॉटस्पॉट बन गए हैं। यहां लोग शाम में घूमने आते हैं कई लोग यहां पर कारोबार करते हैं और शाम के वक्त यह जगह उनके लिए मन बहलाने का एक बेहतरीन साधन बन गया है।
यह जगह है मानपुर का सिक्स लेन पुल, जहां पर शाम में काफी रौनक दिखती है। मानपुर और इसके आसपास के लोग यहां पर सब्जी खरीदने, नाश्ता या चाय पानी करने पहुंचते हैं। यहां पर शाम में कपल्स भी पहुंचते हैं जो आइसक्रीम, चाट और तमाम अलग-अलग तरह की खाने की चीजों का मजा उठाते हैं।
मार्केटिंग करने आते हैं लोग
सिक्सलेन पुल के पास एवं पुल पर दोनो छोर चाइनीज फूड, सब्जी, फल सहित खाने-पीने के कई दुकान लग जाते हैं। कई लोग सिक्सलेन पुल के पास झोला लेकर मार्केटिंग करने आते हैं। कई लोग गाड़ी रोककर सब्जियां खरीदते हैं।
मानपुर के स्थानीय लोग सिक्सलेन पुल पर परिवार के साथ खुले वातावरण का आनंद उठाते हैं और चाइनीज फूड खाने जाते हैं। सिक्सलेन पुल पर आधी रात तक चहल-पहल रहता है। हालांकि, सिक्सलेन पुल पर कई लाइटें खराब व बंद पड़ी है। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
ठेले पर फल बेचते नजर आते हैं दुकानदार
मुफस्सिल मोड़ के पास लोग टोटो और ऑटो ठेले पर फल बेचते हुए नजर आते हैं। दर्जनों ठेलों पर भी फल बेचते कई लोग नजर आ जाते हैं, जिसके कारण जाम की समस्या बढ़ जाती है।
मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं एएनएम अपने दफ्तर में कार्य करते हुए नजर आए। डॉ. रंजन कुमार सिंह ने कहा की नाईट ड्यूटी है कोई अगर पेशेंट आते हैं तो उसका इलाज तुरंत किया जाता है।
वहीं, मौजूद दफ्तर में एएनएम राखी कुमारी ने कहा की डिलीवरी से जुड़ी महिलाएं आती है तो उनको इमरजेंसी में ले जाकर इलाज किया जाता है एवं डिलीवरी किया जाता है।
मानपुर बाजार में किताब की दुकान खुली दिखी। बच्चों के परिजन किताब खरीदने हुए नजर आए। दुकानदार ने कहा कि मानपुर बाजार में लगभग 10 बजे रात तक बच्चों का परिजन किताब, कॉपी, कलम खरीदने के लिए आते हैं जिसके कारण दुकान खुली रहती है। प्रशासन तत्परता से मानपुर बाजार को निगरानी रखती है।
जिसके कारण हम लोग लगभग 10 बजे रात तक दुकान खुले हुए रखते हैं। वहीं, ग्राहक ने कहा कि मानपुर बाजार में 9 बजे भी दुकान खुला हुआ रहता है। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई वाली सामग्री लेने के लिए आते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।