विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gaya News: मटन खरीदने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, आरोपित फरार

Published: Sun, 16 Mar 2025 09:30 AM (IST)

गया के दुबहल गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां मटन की दुकान पर हुए ...और पढ़ें

गया में मटन खरीदने के विवाद में हुई हत्या
गया में मटन खरीदने के विवाद में हुई हत्या

HighLights

  1. मटन खरीदने को लेकर दुकान में हुआ विवाद
  2. छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
  3. आरोपित भाई की तलाश करने में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, गया। गया जिले के मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के दुबहल गांव में मटन खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई उमाशंकर सिंह की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित घटनास्थल से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर मगध मेडिकल कॉलेज की पुलिस पहुंची, जहां से उमाशंकर सिंह को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मटन की दुकान पर हुआ विवाद

थाना अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद ने बताया कि मृतक मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के दुबहल गांव का रहने वाला था। मटन की दुकान पर लोग मटन खरीदने के लिए जुटे थे, इसी दौरान शिव शंकर सिंह भी पहुंचा। पहले मटन देने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दुकान पर विवाद हो गया। शिव शंकर सिंह कुछ लोगों से उलझ गया।

छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

वहां पर मौजूद उसके बड़े भाई उमाशंकर सिंह ने अपने छोटे भाई को समझाने की कोशिश की। इस दौरान छोटे भाई ने एक धारदार हथियार से बड़े भाई पर प्रहार कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित शिव शंकर सिंह की तलाश जारी है और जिस हथियार से उमाशंकर सिंह की हत्या की गई है, उसकी भी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम करा कर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है।

कृष्ण प्रसाद, थाना अध्यक्ष

प्रेम प्रसंग में पति-पत्नी ने लगाई फांसी

गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के चकला पर गांव में शनिवार के शाम पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इन लोगों के चार बच्चे है। होली के दिन इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। स्वजनों ने दोनों के शव का रात में ही दाहसंस्कार कर दिया।

5 दिन पहले घर आया पति

विश्वस्त सूत्र के अनुसार चकला पर निवासी बिरजून मंडल होली के मौके पर जयपुर से पांच दिन पूर्व आया था, जिसे कुछ लोगों ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी ऊषा देवी का अवैध संबंध परिवार के एक रिश्तेदार है। इसके बाद गुरुवार को बिरजून मंडल ने पत्नी को जबरदस्त डांट-फटकार लगाई।

प्रेमी के घर चली गई महिला

इसके बाद उषा देवी घर के भागकर अपने प्रेमी के घर चली गई, जहां प्रेमी की पत्नी ने ऊषा और अपने पति को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसकी सूचना बिरजून को दी, इसके बाद बिरजून वहां जाकर अपनी पत्नी को शनिवार को घर ले आया। घर पहुंचते ही दोनों में मनमुटाव हो गया।

पत्नी के बाद पति ने भी की आत्महत्या

इसके बाद उषा देवी ने घर में जाकर पंखे से रस्सी लगाकर फांसी लगा ली। अपनी पत्नी को फांसी पर लटका देख बिरजून ने भी दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा लिया। घटना के कुछ देर बाद बच्चे जब घर आए तो देखा कि दोनों लटके हैं। इसके बाद शोर मचाया। उषा देवी के नैहर वालों को सूचना देकर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

Ara News: आरा में वांटेड समेत 3 को गोली मारी, 1 की मौत; दो की हालत गंभीर

होली पर पति-पत्नी ने साथ में पी शराब, कुछ देर बाद दोनों में हो गई कहासुनी; महिला ने ईंट मारकर कर दी हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।