विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News : मालगाड़ी के डिब्बे में धधकी आग, 4 घंटे तक पटरी पर दौड़ती रही ट्रेन, ऐसे टला बड़ा हादसा

Published: Wed, 28 Feb 2024 02:34 PM (IST)

Bihar News बिहार में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यह हादसा गया में किउल रेलखंड पर हुआ। दरअसल ...और पढ़ें

Bihar News: मालगाड़ी के डिब्बे में धधकी आग, 4 घंटे तक पटरी पर दौड़ती रही ट्रेन, ऐसे टला बड़ा हादसा
Bihar News: मालगाड़ी के डिब्बे में धधकी आग, 4 घंटे तक पटरी पर दौड़ती रही ट्रेन, ऐसे टला बड़ा हादसा

जागरण संवाददाता, गया। बंधुआ-पैमार रेलखंड पर बुधवार की अहले सुबह रेल कर्मियों की सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह जब बंधुआ स्टेशन से खुली कोयला लदी मालगाड़ी गया-किउल रेलखंड के पैमार ​स्टेशन के पास पहुंची, तब उसमें आग की लपट देखी गईं।

लोको पायलट को आग की भनक लगने तक मालगाड़ी की एक वैगन में आग पूरी तरह फैल गई थी। कोयला लदी मालगाड़ी को पैमार रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। यहां पर सबसे पहले बिजली कनेक्शन को हटाते हुए रेलवे कर्मचारियों द्वारा अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

ऐसे पाया आग पर काबू

अग्निशमन विभाग की टीम की तत्परता से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। पैमार स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक अरुणंजय कुमार ने बताया कि बुधवार की सु​बह चार बजकर पंद्रह मिनट पर धनबाद से कोयल लदी मालगाड़ी बाढ़-बरौनी पावर थर्मल प्लांट जा रही मालगाड़ी बंधुआ स्टेशन से खुलने के बाद उसमें आग की सूचना मिली।

इसके बाद इसे पैमार स्टेशन पर रोक दिया गया और अ​ग्निशमन कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। नौ बज कर 47 मिनट पर आग को बुझा दिया गया। अग्निशमन टीम में अरविंद कुमार, नीतम कुमार,नव नियुक्त आशीष कुमार समेत सत्येंद्र कुमार आदि शामिल थे। अग्निशमन कर्मचारियों ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लेने के कारण ट्रेनों के परिचालन में कोई समस्या नहीं हुई।

लूप लाइन पर मालगाड़ी थी

मालगाड़ी के चालक ने बताया कि उसे रास्ते में ही यह सूचना मिल गई थी कि वैगन से धुआं उठ रहा है, जिस पैमार रेलवे स्टेशन पर उसने गाड़ी रोक दी। आग लगने की अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है।

संभावना जताई जा रही है कि कोयला गर्म होने की वजह से आग लगी है इससे नीचे के हिस्से में चारों ओर आग लग गई, जिससे धुआं उठने लगा। फिलहाल लूप लाइन पर मालगाड़ी होने के कारण अन्य सवारी गाडिय़ां का संचालन प्रभावित नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: कौन हैं बिहार के तीन पलटीमार विधायक जिन्होंने कर दिया खेला? तेजस्वी से लेकर राहुल गांधी तक को दे दिया झटका

Bihar Politics: दुविधा में फंसे NDA के कई सांसद, पारस और चिराग को लेकर भी कन्फ्यूजन; किसके हाथ लगेगा टिकट?