Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्षा की वजह से सब्जियों के दाम बेकाबू... मूली ने लगाया शतक, आम आदमी परेशान

    Updated: Tue, 12 Aug 2025 05:50 PM (IST)

    बाजार में बैंगन 80 से सौ रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी के बढ़ते दाम ने घर का बजट खराब कर रखा है। सब्जी खरीदने के पहले लोगों के सोचना पड़ रहा है। दो माह पहले सौ रुपये में थैला सब्जी से भर जाता है। लेकिन अधिक वर्षा होने से सब्जियों के दाम में आग लगा हुई है।

    Hero Image
    अधिक वर्षा से हरी सब्जियों के दाम बेकाबू

    जागरण संवाददाता, गयाजी। अधिक वर्षा का असर हरी सब्जियों के दामों पर पड़ा है। दो माह से हरी सब्जियों का दाम आसमान छू रहा है। दो माह पहले तक सस्ते दाम पर बिकने वाली सब्जी दोगुना से तीन गुणा दाम पर बिक रही है। लोगों को उम्मीद थी कि बारिश में सब्जी का दाम कम हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार में बैंगन 80 से सौ रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी के बढ़ते दाम ने घर का बजट खराब कर रखा है। सब्जी खरीदने के पहले लोगों के सोचना पड़ रहा है। दो माह पहले सौ रुपये में थैला सब्जी से भर जाता है। लेकिन अधिक वर्षा होने से सब्जियों के दाम में आग लगा हुई है। क्योंकि बाजार में आने वाले लोकल स्तर पर सब्जियां अधिक पानी होने से नष्ट हो गई है।

    शिमला मर्च, बैगन, खीरा, धनिया पत्ता, भिंडी के दाम बढ़ने से गृहणियां अधिक परेशान है। पहले आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी होती थी। तो कम पैसे में लोग अधिक सब्जियों को घर ले जाते थे। लेकिन अब बाजार में सब्जी लोकल स्तर पर काफी कम आ रहा है। शहर के केदारनाथ मार्केट सब्जी विक्रेता बलभद्र प्रसाद का कहना है कि अधिक वर्षा होने से हरी सब्जी का दाम आसमान पर पहुंच गया है। क्योंकि मंडी में ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी नहीं आ रहा है। मंडी में सब्जी दूसरे प्रदेश झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। ऐसे में सब्जी का दाम में आग लगी है।

    सब्जी का दाम (प्रति किलोग्राम रुपये में)

    सब्जी(दाम) आज दो माह पहले
    भिंडी 40 15
    कद्दू 40 10
    बैंगन 80 40
    नेनुआ 50 20
    परबल 80 20
    टमाटर 60 30
    करेला  60 20
    खीरा देसी 60 30
    हरी मिर्च 100 20
    धनिया पता 150 80
    फूलगोभी 60 पीस 40 पीस
    मटर 250 200
    शिमला मिर्च 100 40
    गाजर 60 40
    मूली 100 30
    अदरक 80 50
    कुंदरी  50 20
    खेगसी 80 50
    फरसवीन 200 80
    प्याज 30 20