Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में लगे वापस जाओ के नारे, समाधान यात्रा का बैनर फाड़ा, वीडियो वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 05:02 PM (IST)

    मुख्मंत्री नीतीश कुमार के आने से पहले गया जिले के बांके बाजार प्रखंड अंतर्गत बेला गांव में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम और डीडीसी विनोद दूहन ने प्रशास ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे, स्वागत के इंतजार में लोग, सुरक्षा चाक-चौबंध

    जागरण संवाददाता, गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपनी समाधान यात्रा के तहत मोक्ष और ज्ञान की भूमि गया पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बांकेबाजार के बेला और बोधगया प्रखंड के इलरा गांव को सजाया गया था। हालांकि, यहां के इलरा गांव में मुख्यमंत्री को विरोध का सामना करना पड़ा। 

    जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जिले के बांके बाजार प्रखंड अंतर्गत बेला गांव में हेलीकाप्टर के माध्यम से पहुंचे थे। वह अपने कार्यक्रम के तहत पहले बेला गांव गए थे। इसके बाद उनका इलरा गांव जाने का कार्यक्रम था।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चौकस रखा गया था। सीएम के आने से पहले ही यहां के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम और डीडीसी विनोद दूहन ने प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया था।

    नीतीश कुमार वापस जाओ के लगे नारे

    जानकारी के अनुसार, समाधान यात्रा के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बोधगया इलरा गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, मुख्यमंत्री गांव में पहुंचे और नीरा के काउंटर का जायजा लिया। यहां उन्हें पंचायत भवन का उद्घाटन करना था।

    परंतु, मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक में जाने के लिए देर हो रही थी। ऐसे में सीएम बिना उद्घाटन किए ही जाने लगे। इसी बात से लोग नाराज हो गए और विरोध करने लगे। लोगों ने नीतीश कुमार वापस जाओ के नारे लगाए और सरकारी बैनरों को भी फाड़ दिया।  

    सीएम नीतीश उद्धाटन किए बिना ही बोधगया महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र आ गए। जहां मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक कर रहे हैं। प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन इस तरह का एक वीडियो वायरल बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में बैनर को फाड़ा जा रहा है। उस पर समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने को लेकर जानकारी लिखी है। इसके साथ ही इस बैनर पर अंकित तारीख 21 जनवरी 2023 साफ दिखाई पड़ती है। कुछ लोग इसके सामने हाथों में लाठी लेकर खड़े हैं। इसके बाद भारी शोर के बीच इसे फाड़ दिया जाता है।  

    ये है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

    • 11.30 बजे: ग्राम बेला हेलीपैंड पर आगमन एवं बंजर भूमि में लगे लेमनग्रास का निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का अवलोकन एवं जनमानस से संवाद, हेलीकाप्टर।
    • 12.10 बजे: हेलीकाप्टर से हथिया पत्थर पहाड़ स्थित ग्रालैंड का निरीक्षण करते हुए गया हवाई अड्डा पर आगमन- हेलीकाप्टर।
    • 12. 30 बजे: गया हवाई अड्डा से महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया के लिए प्रस्थान-सड़क मार्ग से।
    • 12.45 बजे: महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में जीविका दीदियों के साथ संवाद।
    • 1.30 बजे: महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया से निरीक्षण भवन बोधगया के लिए प्रस्थान-सड़क मार्ग।
    • 1.40 बजे: निरीक्षण भवन बोधगया आगमन।
    • 2.20 बजे: निरीक्षण भवन बोधगया से ग्राम पंचायत इलरा के लिए प्रस्थान।
    • 2.30 बजे: ग्राम पंचायत इलरा बोधगया आगमन एवं नीरा उत्पादक समूह द्वारा नीरा उत्पादन चक्र का जीवंत प्रदर्शनी तथा पंचायत सरकार भवन इलरा का उदघाटन।
    • 3.30 बजे: ग्राम पंचायत इलरा बोधगया से महाबोधि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रवाना।
    • 3.45 बजे: महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में विभागीय समीक्षा बैठक।
    • 4.30 बजे: महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र से गया हवाई के रवाना।
    • 4.45 बजे: गया हवाई अड्डा से पटना के रवाना।