Bodhgaya: तोते ने जन्मदिन पर चोंच से चाकू पकड़कर काटा केक, इंटरनेट मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा वीडियो
Bodhgaya बोधगया में एक तोते का जन्मदिन शनिवार की रात अनोखे अंदाज में मनाई गया। तोते ने खुद प्लास्टिक के चाकू को पकड़कर केक काटा तो घर वाले हैप्पी बर्थ ...और पढ़ें

बोधगया, जागरण संवाददाता: बोधगया में एक तोते का जन्मदिन शनिवार की रात अनोखे अंदाज में मनाई गया। तोते ने खुद प्लास्टिक के चाकू को पकड़कर केक काटा तो घर वाले हैप्पी बर्थ डे टू यू गाने लगे। यह मामला मगध विश्वविद्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी डा. अमरनाथ पाठक के घर का है।
दरअसल, डा. अमरनाथ पाठक एक साल पहले तोते को अपने घर लाए थे, जिसे उन्हाेंने अच्छे संस्कार और सीखने का बेहतर माहौल दिया। तोते के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
डा अमरनाथ ने तोते का नाम शिवा रखा है। वे कहते हैं कि शिवा को पिंजरे में कम खुला ज्यादा रखते हैं। पाठक कहते हैं कि शिवा एक वर्ष का हो गया है और इससे पारिवारिक का लगाव है। यही कारण है कि उन्होंने इसका जन्मदिन को इस प्रकार से मनाया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।