पूर्वी चंपारण सीट से 17 को नामांकन करेंगे राधामोहन सिंह
इस बार के लोक सभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राधामोहन सिंह चुनाव लड़ेंगे। उनका नामांकन आगामी 17 अप्रैल को होगा।
मोतिहारी। इस बार के लोक सभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर राधामोहन सिंह चुनाव लड़ेंगे। उनका नामांकन आगामी 17 अप्रैल को होगा। श्री सिंह को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पुन: प्रत्याशी बनाए जाने का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुरजोर स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 17 अप्रैल 2019 को 11 बजे दिन में श्री सिंह अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। यहां बता दें कि श्री सिंह 2009 से लगातार पूर्वी चंपारण के सांसद हैं। 2014 में जीतने के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें कृषि व किसान कल्याण मंत्री बनाया है। मोतिहारी लोकसभा भाजपा के मीडिया प्रमुख गुलरे•ा शाह•ाद ने उक्त जानकारी दी। बताया कि पूर्व की तरह ही सामान्य तरीके से श्री सिंह नामांकन करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।