Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    President Murmu in Bihar : मोतिहारी पहुंचीं राष्ट्रपति, दीक्षा समारोह में हुईं शामिल; शहर में सुरक्षा टाइट

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 11:04 AM (IST)

    आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को चंपारण की धरती पर पहुंच गई हैं। वह यहां के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षा समारोह में शामिल हाेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर ने राष्ट्रपति का हेलीपैड पर स्वागत किया। सुबह 10.05 पर राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर उतरा। इसके बाद वह 1030 में प्रेक्षागृह पहुंचीं।

    Hero Image
    राष्ट्रपति आज मोतीहारी में शहर में सुरक्षा टाइट

    जागरण संवाददाता, पटना/मोतिहारी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चंपारण की धरती पर पहुंच चुकी हैं।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर ने राष्ट्रपति का हेलीपैड पर स्वागत किया। सुबह 10.05 में राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर उतरा। इसके बाद वह 10:30 में प्रेक्षागृह पहुंचीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब वह दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं हैं। तस्वीर के माध्यम से देख सकते हैं कि राष्ट्रपति प्रथम दीक्षा समारोह में मंच पर पहुंच चुकी हैं। महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में राज्यपाल ने अंगवस्त्र पहनाकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

    इसके बाद महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहीं, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने पास आउट हुए विद्यार्थियों को सदाचार व मानव मूल्यों को बरकरार रखने की दिलाई शपथ। 

    इसके अलावा पंजीकृत 887 विद्यार्थियों को भी डिग्री दी जाएगी। इसके बाद 11: 55 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेंगी और पटना के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर शहर को अति सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

    महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना

    इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू, आज गुरुवार को एम्स, पटना के प्रथम दीक्षा समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। वहीं शुक्रवार को गया टिकारी स्थित पंचानपुर में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में भाग लेंगी। इससे पहले वे बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।

    राष्ट्रपति पटना से विशेष विमान से गया पहुंचेंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद गया एयरपोर्ट से ही दिल्ली प्रस्थान करेंगी। एम्स में शाम 5.35 से 6.35 बजे के बीच वे एमबीबीएस 2017 बैच की इंसा, 2018 बैच की श्वेता सिंह और बीएससी नर्सिंग के 2016 बैच की मोनिका व 2019 बैच की कुमारी आकृति को गोल्ड मेडल व प्रमाणपत्र देंगी।

    गुरुवार को नियमित ओपीडी बंद

    परास्नातक पाठ्यक्रम की दो छात्राओं डा. रिया राय, डा. स्वाति और डा. चरण तेजा केवी को प्रमाणपत्र देंगी। कंवोकेशन में नामांकन कराने वाले 108 छात्र व 135 छात्राओं में से शेष को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार उपाधि देंगी।

    दीक्षा समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। निदेशक डा. गोपाल कृष्ण पाल ने बताया कि प्रथम दीक्षा समारोह में सबसे अधिक एमबीबीएस के 80 छात्रों व 37 छात्राओं ने नामांकन कराया है। गुरुवार को नियमित ओपीडी बंद रहेगी।

    यह भी पढ़ें- President in Patna: राज्यपाल ने राष्ट्रपति के सम्मान में दिया रात्रि भोज, सीएम नीतीश समेत कई नेता रहे मौजूद

    यह भी पढ़ें- बिहार में चौथा कृषि रोड मैप लॉन्च, राष्ट्रपति ने कहा- पांच सालों में खेती को और मिलेगा बढ़ावा