Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    President Murmu in Bihar : बिहार में चौथा कृषि रोड मैप लॉन्च, राष्ट्रपति ने कहा- पांच सालों में खेती को और मिलेगा बढ़ावा

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 04:15 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पटना पहुंचीं हैं। पटना पहुंचने के बाद वह पटना के बापू सभागार पहुंची। यहां उन्होंने चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण किया। इस दौरान वहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने खेती-किसानी से संबंधित कई बातें कही।

    Hero Image
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचीं

    डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचीं है। पटना पहुंचने के बाद मुर्मू ने बापू सभागार में चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण किया। वहीं, मंच को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में आकार उन्हें दिल से प्रसन्नता हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति ने खुद को बताया बिहारी

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में भले ही उनकी बिहार में यह पहली यात्रा है, लेकिन वह इस राज्य और यहां की संस्कृति से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि उनका गृह राज्य ओडिशा भी ऐतिहासिक रूप से बिहार से जुड़ा हुआ है, इसलिए वह खुद को भी बिहारी कह सकती हैं। 

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि उन्होंने अपनी सूरीनाम यात्रा के दौरान बिहार के पुरातन की झलक देखी थी। उन्होंने कहा कि बिहार की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। यह हम सब जानते हैं कि मानव सभ्यता के विकास और कृषि के बीच गहरा संबंध रहा है। कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था का आधार है। राज्य की जीडीपी में भी कृषि का अहम योगदान है।

    कृषि क्षेत्र का बढ़ना जरूरी

    मुर्मू ने आगे कहा कि राज्य के विकास के लिए कृषि क्षेत्र का बढ़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। धान और गेहूं की उत्पादकता अब दुगनी हो गई है।

    इसके अलावा, बिहार अब मशरूम, मखाना और मछली उत्पादन में भी काफी आगे बढ़ चुका है। चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ इस प्रयास को और आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि चौथे कृषि रोड मैप के तहत अगले पांच सालों में कई तरह के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। 

    जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात

    इसके साथ मुर्मू ने बिहार के किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे उत्पादन के साथ आय भी मजबूत होगी।

    मुर्मू ने कहा कि बिहार सरकार ने जैविक खेती के लिए गंगा किनारे के इलाकों में जैविक कॉरीडोर बनाया है। इसके अलावा, मुर्मू ने राज्य में जल संरक्षण सहित कई अन्य मुद्दों पर मंच को संबोधित किया। 

    उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश उन्हें बार बार बिहार आने का न्योता देते हैं। चूंकि वह बिहार भी अपना राज्य मानती हैं, इसलिए वह बीच-बीच में बिहार आती रहेंगी। 

    सीएम बोले- अब पांचवें कृषि रोडमैप की नहीं पड़ेगी आवश्यकता

    वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चौथे कृषि रोडमैप को लॉन्च करने के बाद मंच को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी काफी बढ़ी है। चौथे कृषि रोडमैप के तहत कृषि के क्षेत्र में जो काम बचे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए एक लाख 63 हजार करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। सीएम नीतीश ने कहा कि इससे किसानों की और आमदनी बढ़ेगी, कृषि क्षेत्र में चौथे के बाद पांचवें कृषि रोडमैप की अवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इसे सिंचाई, पशुपालन और बिजली के लिए भी लागू किया जा रहा है। 

    यह भी पढ़ें- बिहार में सियासी हलचल, CM नीतीश का अचानक जदयू दफ्तर जाना और फिर रात में लालू से मुलाकात ने बढ़ाई धड़कन

    यह भी पढ़ें- 2025 के बाद मुख्‍यमंत्री नहीं बनना चाहते नीतीश कुमार! प्रशांत किशोर ने बताई इसकी वजह