विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana: कब जारी होगी 19वीं किस्त? इन किसानों के बैंक अकाउंट में नहीं आएंगे 2000-2000 रुपये

Published: Wed, 15 Jan 2025 04:28 PM (IST)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी आधार सीडिंग और एनपीसीआई अनिवार्य है। पूर्वी चंपारण जिले ...और पढ़ें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर बड़ा अपडेट आया है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर बड़ा अपडेट आया है।

HighLights

  1. सम्मान निधि की 19वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं जिले के 9551 किसान
  2. शत प्रतिशत किसानों का बैंक खाता आधार सीडिंग कराने का है लक्ष्य
  3. DM ने कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में पंचायत स्तर पर शिविर लगाने का दिया निर्देश

जागरण संवाददाता, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण में ई-केवाईसी, आधार सीडिंग व एनपीसीआई नहीं कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभ से वंचित हो सकते हैं। जिले में 9551 किसान ऐसे हैं, जिनके बैंक खाते की आधार सीडिंग नहीं है।

1667 किसानों ने अबतक बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है। किसानों की परेशानी दूर करने के लिए जिला कृषि कार्यालय की ओर से किसानों का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग व एनपीसीआई कराने का निर्णय लिया गया है।

कृषि विभाग हर पंचायत में लगाएगा शिविर

  • विभाग पंचायतवार शिविर लगाकर शत प्रतिशत किसानों को योजना का लाभ दिलाने का काम करेगी। शिविर में किसानों के बैंक खाते को ई-केवाईसी, आधार सीडिंग व एनपीसीआई लिंक कराया जाएगा।
  • इसके लिए सभी कृषि समन्वयक, पंचायत प्रभारी एटीएम, बीटीएम व किसान सलाहकार अपने-अपने पंचायत में रहकर जनवरी के अंतिम सप्ताह तक लंबित कार्यो का निष्पादन करेंगे।

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए करें ये काम

इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी में पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त (PM Kisan Yojana 19th Installment) की राशि भेजे जाने की संभावना है। ऐसे में यहां 9951 वैसे किसान हैं, जिनका बैंक खाता आधार से सीडिंग नहीं है, जबकि 1667 किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।

उन्होंने कहा, ये किसान अगले महीने जारी होने वाली 19वीं किस्त की राशि से वंचित रह सकते हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई कृषि टास्क फोर्स की बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित कार्यों की समीक्षा की गई थी।

इस दौरान ई-केवाईसी, बैंक खाते को आधार सीडिंग व एनपीसीआइ से लिंक कराने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाने का निर्देश दिया था।

प्रखंडवार आधार सीडिंग से वंचित किसान

प्रखंड वंचित किसान
आदापुर - 124 124
अरेराज - 599 599
बंजरिया - 300 300
बनकटवा - 109 109
चकिया - 416 416
चिरैया - 644 644
ढाका - 376 376
घोड़ासहन - 86 86
हरसिद्धि - 483 483
कल्याणपुर - 1165 1165
केसरिया - 352 352
कोटवा - 556 556
मधुबन - 278 278
मेहसी - 21 21
मोतिहारी - 427 427
छौड़ादानो - 241 241
पहाड़पुर - 416 416
पकड़ीदयाल - 120 120
पताही - 157 157
फेनहारा - 256 256
पीपराकोठी - 67 67
रामगढ़वा - 732 732
रक्सौल - 363 363
संग्रामपुर - 469 469
सुगौली - 286 286
तेतरिया - 332 332
तुरकौलिया - 176 176

ये भी पढ़ें- UP के किसान ध्यान दें! फार्मर रजिस्ट्री के लिए अब 24 घंटे खुलेंगे जन सेवा केंद्र, इस डेट से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

ये भी पढ़ें- PM किसान सम्मान निधि के नाम पर फ्रॉड, एक गलती बन सकती है बड़ी मुसीबत, कहीं आप भी तो...