Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाने के दौरान थाने में हंगामा, 8 पुलिसकर्मी घायल; 11 हिरासत में

    Updated: Sun, 11 May 2025 07:23 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना में दहेज प्रकरण को लेकर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पति-पत्नी के विवाद में हस्तक्षेप के दौरान पुलिस पर हमला हुआ जिससे आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं और 15 की तलाश जारी है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

    Hero Image
    ध्यानार्थ : पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाने के दौरान थाने में हंगामा, पुलिस पर हमला, आठ पुलिसकर्मी घायल

    जागरण टीम, मोतिहारी/घोड़ासहन। पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना परिसर में रविवार को उस समय पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई, जब पुलिस कर्मियों ने थाने में पति-पत्नी के बीच का विवाद सुलझाने के क्रम में आपस में उलझे लोगों के बीच के हंगामे को रोकने की कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया है कि छोटा मधुबनी गांव के करीब 20-30 लोग थाना में कल हुए दहेज प्रताड़ना केस के विरोध में लेकर थाना पर गए था और हंगामा शुरू कर दिया। मामले के जांचकर्ता राजेंद्र पासवान से बदसलूकी की। थानाध्यक्ष ने तत्काल हंगामा कर रहे 11 लोगों को हिरासत में लिया।

    इससे पहले करीब आठ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सिकरहना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार को मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति-पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए पति पक्ष से थाने में आए दर्जनों लोगों ने वधू पक्ष से विवाद शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने बढ़ी पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान करीब आठ पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। एक पुलिस कर्मी सद्दाम हुसैन के हाथ की हड्डी डिसलोकेट होने की स्थिति में उन्हें मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। वहीं जख्मी थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे, दारोगा राजेंद्र पासवान, कल्याण सिंह व अन्य जवानों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।

    सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं पंद्रह अन्य की खोज की जा रही है।

    यह है मामला

    थानाक्षेत्र अंतर्गत छोटा मधुबनी निवासी दीपक ठाकुर का विवाह दस वर्ष पूर्व घोघिया में हुआ था। उस विवाह से दो बच्चे हैं। पिछले साल अक्टूबर माह में उसकी पत्नी एक बच्चा को लेकर अरविंद नामक युवक के साथ चली गई। लगभग आठ माह दीपक द्वारा दूसरी शादी करने की सूचना पर वह थाना पहुंची व अपना दूसरा बच्चा देने की बात कहने लगी।

    साथ ही शादी के समय दिए गए दहेज आदि लौटाने की भी बात कहने लगी। पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी पति तैयार नही हुआ। वह लड़का देने के लिए तैयार नहीं था।

    इसी बीच पुलिस से उलझ गया व गाली-गलौच करने लगा। उसके साथ दर्जनों की संख्या में आए असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना को लेकर कुछ देर तक थाने में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। थानाध्यक्ष के प्रयास से स्थिति नियंत्रित हुई।

    सिकरहना एसडीपीओ के जांच के लिए भेजा गया है। जांच के साथ ही दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार्रवाई लगातार चल रही है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। सभी से सघन पूछताछ की जा रही है। - स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण

    ये भी पढ़ें- Rohtas News: डेहरी रेलवे स्टेशन पर 12 किशोरियों के साथ धराया मानव तस्कर, तमिलनाडु ले जाने की थी तैयारी

    ये भी पढ़ें- बिहार से लेकर दिल्ली-असम और बंगाल तक डिजिटल ठगी का नेटवर्क, मुख्य आरोपी अजय राय गिरफ्तार