विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: मोतीहारी में शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, चार दारोगा समेत छह जख्मी

By Sanjay K UpadhyayEdited By: Mukul Kumar
Published: Fri, 15 Sep 2023 12:20 PM (IST)

बिहार के पूर्वी चंपारण में मोतीहारी के पास एक इलाके में शराब धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. शराब की बड़ी खेप आने की सूचना पर छापेमारी करने गई थी पुलिस
  2. पूर्वी चंपारण जिले के हथियाही गांव की घटना

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), संवाद सहयोगी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी थानाक्षेत्र के हथियाही गांव में शराब की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर धंधेबाजों के समर्थक व ग्रामीणों ने गुरुवार की रात हमला कर दिया।

हमले में सहायक थानाध्यक्ष समेत चार दारोगा व दो महिला सिपाही जख्मी हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया। यहां से इलाज के बाद सभी को स्वास्थ्य लाभ के लिए थाने वापस भेज दिया गया। सभी जख्मी खतरे से बाहर बताए गए हैं।

गांव के बाहर ही खड़ी कर दी थी गाड़ी

बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के हथियाही गांव में शराब की बड़ी खेप लाकर रखी गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस ने गोपनीयता के लिहाज से सरकारी वाहन गांव के बाहर ही खड़े कर दिए।

पैदल ही पुलिस की टीम गांव में दाखिल हुई। अभी पुलिस छापेमारी शुरू करती कि शराब के अवैध धंधेबाजों के समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में सहायक थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह, दारोगा धनंजय कुमार, मनीष कुमार व राहुल कुमार के अलावा दो महिला सिपाही भी जख्मी हो गईं।

यह भी पढ़ें- Bihar: लूट की नीयत से रात के अंधेरे में घात लगाए बैठे बदमाशों ने एसएसबी जवान को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मेहनत के बाद स्थिति पर पाया गया काबू

इस बीच, काफी मेहनत के बाद पुलिस टीम ने स्थिति पर काबू पाया और सभी घायल पुलिस कर्मियों की चिकित्सा सदर अस्पताल में कराने के बाद उन्हें थाने पहुंचा गया। सहायक पुलिस अधीक्षक श्री राज ने बताया कि पुलिस पर हमला करनेवालों को चिह्नित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मामले में पुलिस पर हमला करनेवाले व धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपितों की खोज कर रही है। शीघ्र संबंधितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

- श्री राज, सहायक पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी