Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेहसी के सेमरा घाट पर पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

मोतिहारी । मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजेपुर थाना क्षेत्र की पांच पंचायतों की बड़ी आबादी को प्रखंड मुख्याल

By JagranEdited By: Updated: Sat, 15 Dec 2018 01:11 AM (IST)
Hero Image
मेहसी के सेमरा घाट पर पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

मोतिहारी । मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजेपुर थाना क्षेत्र की पांच पंचायतों की बड़ी आबादी को प्रखंड मुख्यालय आने में अब नाव की सवारी नहीं करनी होगी। नए साल के सौगात के रूप में सरकार ने उन्हें सेमरा घाट पर आरसीसी पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। इसी के साथ 70 साल पुरानी मांग को अपेक्षित मुकाम मिलती दिख रही है। पुल निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने 46.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दे दी है। सपने को साकार होता देख लोगों में उत्साह का माहौल है। इस कार्य का स्वीकृति दिलाने में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव की अहम भूमिका मानी जा रही है। इस घाट पर पक्का पुल निर्माण को लेकर आजादी के बाद से अब तक यहां के लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी है। घाट पर आमरण अनशन, धरना व प्रदर्शन तक किया जा चुका है। आश्वासन भी मिले कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया। इस बीच कई बड़ी नाव दुर्घटनाएं भी हुईं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह की पहल के बाद विधायक श्री यादव ने इस मामले को गंभीरता दिखाई और परिणाम सामने है। यह पुल मेहसी प्रखंड के राजेपुर, महमदपुर मझौलिया, नोनिमन, झिटकहिया व भुड़कुड़वा पंचायत के करीब 50 हजार से अधिक आबादी के लिए लाइफ लाइन बनेगी। इस घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल जाने के बाद लोगों में हर्ष है। अजय ¨सह, राजन कुमार, नंदेश्वर ¨सह, किशोरी ठाकुर, उमेश शर्मा, शैलेश कुमार द्विवेदी, शिवपूजन दुबे, अशोक कुशवाहा, कपिलमुनि सहनी आदि ने विधायक को बधाई दी है। वर्जन

फोटो 14 एमटीएच 14

सेमरा घाट पर आरसीसी पुल निर्माण के लिए सरकार ने 40.96 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। पुल निर्माण का शिलान्यास शीघ्र ही किया जाएगा। इसके साथ ही मेहसी के इब्राहिमपुर घाट पर भी आरसीसी पुल निर्माण को लेकर सरकार शीघ्र ही राशि मुक्त करेगी। जनता की समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता है।

- श्यामबाबू यादव, विधायक