Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Darbhanga News : चौथी सोमवारी पर कुशेश्वरस्थान में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ हुई अनियंत्रित, बैरिकेडिंग टूटने से एक बेहोश

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 06:13 PM (IST)

    Darbhanga News सावन के अंतिम सोमवार को दरभंगा के कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। थाना के पास बैरिकेडिंग टूटने से अफरा-तफरी मच गई और पांच महिलाएं गिर गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जिनमें से एक महिला बेहोश हो गई थी जिसे बाद में होश आया। अब स्थिति सामान्य है।

    Hero Image
    दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में श्रद्धालुओं के बीच में गिरने से बेहोश हुई महिला। जागरण

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga News: सावन की अंतिम सोमवारी पर मिथिलांचल के ख्यातिप्राप्त कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में हर हर महादेव व बोलबम के जयघोष के बीच जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध खड़ी महिलाओं की भीड़ करीब 10 बजे अनियंत्रित हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा: कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु। जागरण

    जिससे थाना के निकट बैरिकेडिंग टूटने से करीब पांच महिलाएं नीचे गिर गई। आसपास पर मौजूद लोगों व पुलिस बल ने गिरने वाली महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसमें एक महिला बेहोश हो गई। हालांकि पानी का छींटा मारने पर महिला को होश आ गया।

    बगहा: रामनगर स्थित नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। जागरण

    शिवहर: देकुली धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतार। जागरण

    सीतामढ़ी : सुरसंड स्थित वाल्मीकेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध महिला श्रद्धालु। जागरण

    शिवहर: जलाभिषेक के लिए देकुली धाम जाता बाइक सवारों का कारवां। जागरण